23.6 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211027 WA0017
मनोरंजन

दंगल टीवी के शो “नथ जेवर या जंजीर” में करवा चौथ के महत्वपूर्ण सीक्वेंस के दौरान बड़ा ड्रामा

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : करवा चौथ का व्रत काफी अहमियत रखता है। यह 24 अक्टूबर को मनाया गया। इस अवसर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। यह व्रत शाम को चांद को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है। दंगल टीवी के सबसे हिट शो “नथ जेवर या जंजीर” में भी करवा चौथ का एक महत्वपूर्ण सीक्वेंस देखने को मिलने वाला है। मुंबई में इस धारावाहिक के सेट पर करवा चौथ का अहम सीन शूट किया गया जिसमें काफी कुछ ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।
महुआ का रोल कर रही चाहत पाण्डेय ने बताया कि करवा चौथ का यह सीन करके सभी को मजा आ रहा है। महुआ घर की सभी औरतों को पानी पिला देती है, सबका व्रत टूट जाता है और महुआ एक बार फिर फंस जाती है। कोई उसपे भरोसा नहीं करता, यहां काफी इंट्रेस्टिंग मोड़ आता है।
चाहत पाण्डेय ने आगे बताया कि उनकी पर्सनल सोच यह है कि पति को भी वृत रखना चाहिए, इससे पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।
अवतार का रोल कर रहे रवि गोसाईं ने कहा कि नथ एक ऐसा शो है जिसके हर एपिसोड में नया धमाका होता है, इस खास एपिसोड में भी एक धमाका होने जा रहा है। इसमें एक साथ कई व्रत टूटने वाले हैं लेकिन यह कैसे टूटने वाले हैं यह सभी के लिए सरप्राइज होगा। मैं दर्शकों से अपील करूंगा कि वे करवा चौथ के इस स्पेशल एपिसोड को जरूर देखें।
पद्मा का रोल कर रही अंजना सिंह ने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नथ सीरियल के इस खास एपिसोड में भी कुछ बड़ा ड्रामा और ब्लास्ट होने वाला है। हमारे शो नथ में पति करवा चौथ को बहुत सीरियस ले रहे हैं और पत्नी से वृत रखने को कह रहे हैं और जब तक चांद न निकले वृत न तोड़ने के लिए भी कह रहे हैं। करवा चौथ बड़ी श्रध्दा वाला पावन पर्व है और पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने वाला त्योहार है।
सीरियल में बूंदी का रोल कर रही वैभवी कपूर ने बताया कि करवा चौथ हर एक महिला के लिए बेहद स्पेशल दिन होता है क्योंकि इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए वृत रखती है। नथ के इस खास एपिसोड में बहुत ड्रामा और धमाका होने वाला है क्योंकि इस त्योहार के अवसर पर भी इस शो में बहुत सारे इमोशंस, झगड़े हैं। कुछ ट्विस्ट हैं जो आपको टेलीकास्ट में देखने को मिलेंगे।
नथ में चाहत पाण्डेय, अर्जित तनेजा, प्रतिमा कनन, वैभवी कपूर, रवि गोसाईं, पियोमोरी मेहता, अनुराग शर्मा, अंजना सिंह, अचल टंकवाल, ममता सोलंकी, श्रद्धा सिंह अहम भूमिका निभा रहे हैं। दंगल टीवी पर नथ ज़ेवर या जंजीर हर सोमवार से शनिवार रात 10 बजे प्रसारित किया जाता है।


Bundelikhabar

Related posts

प्रतापगढ़ में बिजली की व्यवस्था चरमराई,आम जनमानस का हाल हुआ बेहाल

Bundeli Khabar

आज बाॅलीवुड में अच्छी कहानियों की बहुत कमी है, मैं अच्छी कहानियों पर काम करना चाहता हूं: सूरज सूर्य मिश्रा

Bundeli Khabar

विविधता पूर्ण किरदारों में नज़र आएँगे अभिनेता आदित्य ओम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!