26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211027 WA0016
महाराष्ट्र

भाजपा विधायक सुनील राणे ने जारी किया विकास कार्यों की द्विवार्षिक लेखा जोखा    

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,  

मुम्बई : विटी इंटरनेशनल स्कूल कॅम्पस, चिकूवाडी, बोरिवली पश्चिम में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में बोरीवली के विधायक, भाजपा के दिग्गज नेता सुनील राणे ने अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का विवरण पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनता के सामने प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में राज्य के भूतपूर्व वित्तमंत्री तथा विधायक सुधीर मुनगंटीवार, मुंबई भाजपा अध्यक्ष तथा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, सांसद उत्तर मुंबई गोपाल शेट्टी, रघुनाथ कुलकर्णी (प्रभारी उत्तर मुंबई) और गणेश खड़कर (अध्यक्ष भाजपा उत्तर मुंबई) उपस्थित रहे। बोरिवली विधानसभा क्षेत्र में सुनील राणे द्वारा किए गए प्रमुख विकास कार्यों बोरिवली स्थानीय सुरक्षा दीवार का निर्माण, निर्वाचन क्षेत्र के खेल मैदानों का विकास और जीर्णोद्धार, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न स्थानों पर टाइल्स लगाने के कार्य, सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइट की व्यवस्था, चौकों का सौंदर्यीकरण, पुलों और सड़कों की मरम्मत के कार्य प्रमुख हैं।
पिछले वर्ष में निरंतर शिक्षा को बढ़ावा देते हुए 10 वीं कक्षा के छात्रों को शैक्षिक सामग्री का वितरण, गरीब लड़कियों को साइकिल का वितरण तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लैपटॉप का वितरण, आधुनिक सुविधाओं के साथ लाइब्रेरी का निर्माण से शिक्षा से जुड़े कार्यों में विशेष रूप से सक्रिय रहे।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहचान पत्र, गोराई के नागरिकों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था जैसे सामाजिक कार्य के साथ ही क्षेत्र के कई बड़े कार्य जैसे मनोरी गांव और आदिवासियों के लिए स्थायी घरों का निर्माण, गोराई और चारकोप में पुरानी पाइप लाइन को बदलने और सीवेज सिस्टम में सुधार के लिए निधि बोरीवली में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए विधानसभा माँग उठाकर बोरीवली की समस्याओं व आवश्यकताओं के लिए सुनील राणे एक मजबूत आवाज़ बने।
कोरोना महामारी संकट में बोरीवली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता योद्धा की तरह महान कार्य करके लोगो की सेवा की। सेवाओं में खाद्यान्न का वितरण, सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन का वितरण, इम्यूनोसप्रेसिव आर्सेनिक एल्बम गोलियों का वितरण, मास्क, सैनिटाइजर और फेस शील्ड का वितरण, नगर पालिका अस्पताल के कर्मचारियों को सुरक्षा जूते और सैंडल का वितरण और निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का निर्जंतुकीकरण किया।
बोरिवली विधान सभा क्षेत्र में जनता और कार्यकर्ता के बीच में विधायक सुनील राणे अपने निरंतर विकास के कार्यों के लिए जाने जाते हैं। दो साल पहले सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पार्टी नेतृत्व ने मुंबई में बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से सुनील राणे को भारी बहुमत से विधायक चुना। बोरीवली के समग्र विकास के लिए सेवा कार्य का संकल्प के लिए सुनील राणे लगातार कार्य कर रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

दिल्लीच्या संघाला शेवटच्या १३ चेंडूत १३ धावा करता आल्या नाहीत, गुजरात ११ धावांनी विजयी

Bundeli Khabar

बहुजन विकास आघाडीत,इतर पक्षातील सक्रिय कार्यकर्त्यांचे इनकमिंग सुरूच

Bundeli Khabar

“आझादी का अमृत महोत्सव” अंतर्गत लघुवाद न्यायालयात व्याख्यान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!