27.7 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211027 WA0014
महाराष्ट्र

वुमेन्स वियर स्टोर ‘रसाया’ के उद्घाटन में सुनील पाल, अरुण बख्शी, ज्योति सक्सेना, किशोरी शहाणे, लीना कपूर और रॉनी रॉड्रिग्स पहुंचे 

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : उपनगर सांताक्रुज पश्चिम में भरत सुम्बद के ब्रांड न्यू स्टोर “रसाया” की ग्रैंड ओपनिंग बीते दिनों हुई जहां फिल्मी हस्तियों सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। यह ग्रैंड ओपनिंग का फंक्शन रॉनी रॉड्रिग्स (सिनेबस्टर मैगज़ीन) द्वारा होस्ट किया गया। एथनिक वुमेन्स वियर के स्टोर रसाया के लॉन्च के इस अवसर पर कामेडियन सुनील पाल, एक्टर सिंगर अरुण बख्शी, एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना, किशोरी शहाणे, लीना कपूर भी उपस्थित रहे। सभी ने भरत को बधाई और शुभकामनाएं दीं। भरत ने बताया कि रसाया स्टोर में महिलाओं के लिए एक्सकलुसिव कपडे मौजूद हैं। यहां सलवार कमीज, साड़ी, गाउन, लहंगा चोली सहित तरह तरह के ब्राइडल ड्रेस भी मौजूद हैं।
आपको बता दें कि यह रसाया स्टोर सांताक्रुज वेस्ट मुम्बई के एसवी रोड पर विक्टोरिया प्लाजा, कोरा स्टोर के करीब मौजूद है।
कॉमेडियन सुनील पाल ने रसाया स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर भरत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहाँ बेहतरीन कपड़ों का शानदार कलेक्शन है। अब शादी और त्योहार का मौसम आ रहा है ऐसे में इस तरह के स्टोर का सांताक्रुज जैसे इलाके में खुलना ग्राहकों के लिए बड़ा उपहार है। मुझे लगता है कि यहां इतने अच्छे कपडे हैं कि औरतों को सभी कपड़े पसन्द आएंगे।
अरुण बख्शी ने कहा कि भरत को इन कपड़ों के क्षेत्र में ४० साल का अनुभव है। उन्होंने रसाया जैसा बेहतरीन स्टोर शुरू किया है जहां काफी खूबसूरत डिजाइन्स हैं। यहां का माहौल भी काफी पॉज़िटिव है। अब शादी का सीजन शुरू हो रहा है मुझे उम्मीद है कि लोग यहां से खूब कपड़े लेंगे। इस अवसर पर अरुण बख्शी ने रंग बरसे और टुन्ना टुन्ना जैसे गीत भी गाए।
एक्ट्रेस ज्योति सक्सेना ने कहा कि रसाया का कलेक्शन शानदार है। शादी सीज़न चल रहा है, ऐसे अवसर पर इस तरह के स्टोर को लांच करके भरत जी ने एक बेहतर शुरुआत की है। मुझे यहां एक से बढ़कर एक ड्रेस और कॉस्ट्यूम लगे और सभी एक्सकलुसिव कपड़े हैं। 
रमाकांत मुंडे ने इस शानदार इवेंट के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। 


Bundelikhabar

Related posts

काँग्रेसचे ठाणे ग्रामीण जिल्हा अध्यक्ष दयानंद चोरघे यांच्या वाढदिवसानिमित्त विविध सामाजिक उपक्रम

Bundeli Khabar

शिक्षार्थियों के लिए ‘अपग्रेड’ के भारत में पाँच ऑफलाइन एक्सपीरियंस सेंटर

Bundeli Khabar

“हुनर” तर्फे महिलांच्या एकत्रीकरणाचा कार्यक्रम संपन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!