22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211024 WA0006
मनोरंजन

‘मिर्जापुर सीजन 2’ ने पूरे किए एक साल, रसिका दुग्गल द्वारा निभाए गए किरदार बीना त्रिपाठी के बारे में जानें ये खास बात

Bundelikhabar

संतोष साहू / महाराष्ट्र
मुम्बई : पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर सीरीज में से एक, मिर्जापुर ने स्ट्रीमिंग की शक्ति का उपयोग करते हुए दर्शकों को कभी न भूलने वाले ट्विस्ट और यादगार किरदार दिए हैं। इस सीरीज के हर किरदार और डायलॉग ने दर्शकों का मन बहलाया है। ऐसे में अब जब सीरीज़ का दूसरा सीजन का एक साल आज पूरा हो रहा है, हम ‘बीना त्रिपाठी’ के बारे में बात करते हैं, जिसे रसिका दुग्गल द्वारा निभाया गया है।
इस किरदार के बारे में ऐसा क्या है जो इसे अलग बनाता है? तो कुख्यात त्रिपाठी परिवार की यह महिला महत्वाकांक्षा, शक्ति और लालच पर आधारित इस सीरीज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें कोई शक नहीं है कि रसिका का किरदार आकर्षण, बुद्धिमत्ता और अनुकूलन की क्षमता से भरा हुआ है।
पहले सीज़न में, मेकर्स ने किरदार के हर एक पहलू को अच्छी तरह से स्थापित किया ताकि रसिका को सीज़न 2 में फिर से देखने का उत्साह बरकरार रहे। बीना सीरीज की उन महिलाओं में शामिल हैं जो जीत को आसान बना देती हैं। मजबूत इरादों वाली, बीना तेज-तर्रार हैं और पितृसत्तात्मक परिवार में अपनी एक अलग जगह रखती है। अपने फायदे के लिए वह त्रिपाठी परिवार के पुरुषों का इस्तेमाल करती है। पुरुष प्रधान परिवार में वर्षों के अपमान के बाद, बीना अपने फायदे के लिए हर एक पुरुष का इस्तेमाल करती है।
रसिका दुग्गल कहती हैं कि मिर्ज़ापुर सीज़न 2 से जुड़े सभी कलाकारों को इस शो के एक साल पूरे होने के अवसर पर ढेर सारी बधाईयां। यदि कोई सीरीज लोगों के जहन में लंबे समय तक रह जाए, तो इसका मतलब यह है कि उसका कंटेंट काबीले तारीफ है। बीना त्रिपाठी की यह भूमिका सत्ता की कठपुतली की डोर संभालती है और मेरे लिए यह किरदार निभाना रचनात्मक रूप से एक समृद्ध यात्रा रही है। बीना वह सब कुछ है जो मैं नहीं हूं और यह किरदार निभाने में बहुत मजा आया है। दर्शकों के बीच बीना के रूप में याद किया जाना भी बहुत अच्छा लगता है, जो हमेशा इस शो में आगे क्या होने वाला है ये जानने के लिए उत्सुक हैं।


Bundelikhabar

Related posts

सीरियल ‘नथ – ज़ेवर या ज़ंजीर’ में इश्कबाज, दिव्य दृष्टि फेम एक्टर करण खन्ना का आगमन

Bundeli Khabar

गौरव झा और ऋतु सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘प्रतिशोध’ का फर्स्ट लुक आउट

Bundeli Khabar

नवोदित सिने अभिनेता प्रत्युष मिश्रा को मिला ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!