30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220607 WA0015
मनोरंजन

अदिवि शेष और सई मांजरेकर की फिल्म ‘मेजर’ को मिल रही जबरदस्त रिस्पॉन्स

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। अदिवि शेष और सई एम मांजरेकर की फिल्म मेजर पूरे देश में सभी का दिल जीत रही है। हाल ही में रिलीज़ हुई इस फिल्म को देखने लाखों लोग पहुंचे परंतु शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो थियेटर से बिना भावुक हुए निकला होगा, हर किसी की आंखे नम नज़र आ रही थीं। सई और अदिवी के दमदार परफॉर्मेंस की क्रिटिक्स से लेकर जनता तक हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है।

इस फिल्म के दिन प्रतिदिन के कलेक्शन में वृद्धि देखी जा रही है। यह पहली ऐसी इंडियन फिल्म है जिनसे वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है।

इस फिल्म के रेव रिव्यू और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को कमाल की मदद की है, खास कर के हिंदी बेल्ट में, फिल्म के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 100% उछाल देखने को मिला है जो काबिल ए तारीफ है।

अदिवि शेष और सई एम मांजरेकर की जोड़ी लोगों का दिल जीत रही है लोग इस नई जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षय कुमार की पृथ्वीराज और कमल हासन की विक्रम जैसी बड़ी टिकट रिलीज के बावजूद, उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को मात देती हुई नज़र आ रही है। ‘मेजर’ को बुक माई शो पर 92%, पेटीएम पर 96% और आईएमडीबी पर 9.3 रेटिंग मिली, जो जनता के बीच फिल्म की लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत देता है।


Bundelikhabar

Related posts

विनोद भानुशाली की हिट्ज़ म्यूज़िक के गीत ‘सैंया’ में चित्रांगदा सिंह और ऋषभ चौहान

Bundeli Khabar

‘जौनपुर’ वाली अभिनेत्री समिधा किरण अगली फिल्म में बनेगी पत्रकार

Bundeli Khabar

कैलाश मासूम की फिल्म ‘घोड़ी पे चढ़के आना’ में संगीत देंगे अनु मलिक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!