15.8 C
Madhya Pradesh
November 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211021 WA0003
व्यापार

500 मुंब्रा उपभोक्ताओं का बिजली बकाया लगभग 10 करोड़

Bundelikhabar

500 मुंब्रा उपभोक्ताओं का बिजली बकाया लगभग 10 करोड़… टोरेंट पावर की इन बकाया धारको के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
ठाणे : यह पता चला है की मुंब्रा क्षेत्र में करीब 500 लोगों ने बिजली बिल करीब 10 करोड़ रुपये का भुगतान नही किया है, जबकि पूरे राज्य में बकाया बिजली बिल की वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। मार्च 2020 से, MSEDCL ने कलवा-मुंब्रा-दिवा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और वितरण की जिम्मेदारी टोरेंट पॉवर कंपनी को फ्रेंचाइजी के रूप में सौंपी है।
कोरोना लहर के कारण लगाई गई पाबंदिया लगभग हट चुकी हैं, वहीं पूरे राज्य में बकाया बिजली बिल वसूली पर ज़ोर दिया जा रहा हैं। बार-बार निर्देश के बावजूद मुंब्रा क्षेत्र में ऐसे 450 से 500 ग्राहक ऐसे हैं जो नियमित रूप से बिजली का जम कर उपयोग कर रहे हैं, लेकिन बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनका संयुक्त बकाया लगभग 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें कुछ बड़े और नामचीन लोग भी हैं और टोरंटने ऐसे ग्राहकों की सूची तैयार की है। कंपनी के सूत्रो ने कहा, “उपभोक्ताओं को अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं और आगेसे किसी को भी बिजली बिलों की वसूली के लिए बख्शा नहीं जाएगा।”
टोरेंट कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन ग्राहकों को कंपनी की ओर से भुगतान के लिए अंतिम नोटिस दि जाएगी और भुगतान ना होनेपर कंपनी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। कलवा-मुंब्रा-दिवा क्षेत्र में कुल 2.80 लाख से अधिक अधिकृत ग्राहक हैं और मुंब्रा क्षेत्र में 90,000 से अधिक ग्राहक रहते हैं। टोरेंट पावर ने ग्राहकों से अपील की है कि अगर उन्हें बिल के बारे में कोई शिकायत है तो वे टोरेंट पॉवर ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करें।


Bundelikhabar

Related posts

गोदरेज इंटेरियो ने अगले 5 वर्षों के लिए 20% सीएजीआर पर आगे बढ़ने की योजना का किया खुलासा

Bundeli Khabar

एचडीएफसी बैंक ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए रिटेलियो के साथ की साझेदारी

Bundeli Khabar

प्रोडिजी फायनान्सचा विद्यार्थ्यांना आर्थिक मदतीचा हात

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!