22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211020 WA00112
महाराष्ट्र

मिकी सिंह का नया गाना ‘सॉरी’ हुआ रिलीज़

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : तू ही दस दे, ना ना, और पटोला इन गानों की असीम सफलता के बाद मिकी सिंह एक प्यारभरा गीत लेकर आ रहे हैं  जिसका नाम है ‘सॉरी’। यह गाना देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। मिकी सिंह द्वारा स्वरबद्ध किए गए इस गाने को रजत नागपाल ने कम्पोज़ किया है और विकी संधू ने लिखा है। यह प्यारभरा गीत मधुर क्षमायाचना है जो एक प्रेमी जोड़े के बीच व्यक्त की जाती है।
मिकी सिंह कहते हैं, ”प्यार के झगड़ों को एक सार्थक माफी से सुलझाया जा सकता है। सॉरी’ उन भावनाओं का प्रतिध्वनित करता है। यह गाना इस तरह से लिखा गया है जिससे पीढ़ी के युवा जोड़ों आसानी से रिलेट कर सके। सॉरी इस गाने के रिलीज़ के साथ मुझे यह उम्मीद है की आपके प्यार से जितने भी झगड़े हों वो आसानी से निपट जायेंगे। मुझे इस गाने के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार है।
देसी म्यूजिक फैक्ट्री के संस्थापक और सीईओ अंशुल गर्ग कहते हैं, ‘सॉरी’ प्यार में की गई गलतियों से परे हटकर यह जानने के बारे में है कि यह आपके लिए क्या मायने रखता है। एक संगीत लेबल के रूप में, हमने विविध प्रकार के संगीत को पूरा करने की कोशिश की और मुझे लगता है कि मिकी का नया गीत हमारे प्रदर्शनों की सूची में अद्भुत जोड़ है। हम उम्मीद करते है कि यह गाना दर्शकों के बीच खूब सारा प्यार बिखेरे।
देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा प्रस्तुत, सॉरी अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

अंध-बधीर ज्युडो राष्ट्रीय स्पर्धेत महाराष्ट्राला तीन पदके

Bundeli Khabar

दादर फेरीवाला संघटनेच्यावतीने अल्पोपहार वाटप

Bundeli Khabar

जॉन-दिव्या यांची सुंदर केमिस्ट्री दर्शविणारे सत्यमेव जयते 2 चित्रपटातील ’मेरी जिंदगी है तू’ हे गाणे आज झाले रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!