22.3 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211020 WA0009
महाराष्ट्र

ट्रेन के नीचे गैप में गिर गई गर्भवती महिला, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण रेलवे स्टेशन पर जिस तरह से आरपीएफ के एक जवान ने एक गर्भवती महिला की जान बचाई, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 18 अक्टूबर की सुबह यह चमत्कार हुआ। आरपीएफ जवान एसआर खांडेकर की सतर्कता से कल्याण के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक 21 वर्षीय गर्भवती महिला की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। कल्याण के वरिष्ठ रेलवे पुलिस निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिला को गोरखपुर जाना था। सुबह छह बजे के करीब सिग्नल नहीं होने की वजह से दर्शन एक्सप्रेस रुकी हुई थी। वंदना और उसके पति चंद्रेश उस गाड़ी को एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस समझकर उसमें चढ़ गए। थोड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि वे गलत गाड़ी में सवार हो गए हैं। उसके बाद वे गाड़ी से उतरने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान वंदना का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गैप में चली गई। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान एसआर खांडेकर की वंदना पर नजर पड़ गई। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर फौरन उस महिला को पकड़कर बाहर खींच लिया और उस महिला की जान बच गई। बाद में उस महिला और उसके पति को ट्रेन नंबर 02103 गोरखपुर एक्सप्रेस में बैठाकर रवाना किया गया। बता दें कि ऐसी कई घटनाएं देखी जा चुकी हैं, जिनमें आरपीएफ के जवानों की सतर्कता के कारण यात्रियों की जान बच गई। कुछ सप्ताह पहले भी कल्याणा में रेलवे प्लेटफॉर्म और एक्सप्रेस ट्रेन के फुटबोर्ड के बीच गिर गए एक 48 वर्षीय व्यक्ति की आरपीएफ की दो महिला कांस्टेबल ने जान बचाई थी।


Bundelikhabar

Related posts

श्री स्वामीनारायण ट्रस्ट कल्याण यांच्यावतीने २५० गरीब गरजु मुलांना शिरा व पोहे वाटप।

Bundeli Khabar

काँग्रेस जिल्हाध्यक्ष दयानंद चोरघे यांच्या हस्ते सरवली गावात विविध विकास कामांचे भुमीपुजन

Bundeli Khabar

राज्यस्तरीय गझल लेखन महास्पर्धेच्या चौथ्या पर्वाला जानेवारीपासून प्रारंभ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!