30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211018 WA00082
महाराष्ट्र

व्यक्ति को ट्रक ने कुचला ,सीसीटीवी के आधार पर तलाश जारी

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : रविवार सुबह साढ़े पांच के करीब कल्याण के सहजानंद चौक पर राह चलते एक व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान केतन मांडगुलकर के रूप में हुई है और वह खड़गपाड़ा का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक केतन मांडगुलकर नामक व्यक्ति पैदल कल्याण स्टेशन की ओर जा रहा था। साढ़े पांच बजे के करीब सहजानंद चौक के पास तेजगति से आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बतादें कि सहजानंद चौक पर कई बार हादसा हो चुका है। सुनसान होने की वजह से वाहनों की गति काफी तेज रहती है, इसलिए अक्सर राहगीर यहां चपेट में आ जाते हैं जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है। फिलहाल कल्याण की महात्मा फुले पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास में लगे सीसीटीवी के माध्यम से वाहन चालक की तलाश की रही है।


Bundelikhabar

Related posts

१.२५ लाख वितरकांना कमाईची संधी देणार ‘इंडियन बिझनेस डिस्ट्रीब्युटरशिप एक्सपो २०२१

Bundeli Khabar

पत्रकार और फोटोग्राफर जीवन में बड़ी चुनौती के साथ अपना काम करते हैं, हमें उनका आभार मानना चाहिए – रामदास आठवले

Bundeli Khabar

राज्य निवडणूक आयोगाला ५ मार्चपर्यंत सादर होणार प्रभाग सीमांकनाचा अंतिम अहवाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!