23.2 C
Madhya Pradesh
August 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211013 WA0028
धर्म

अनोखा है ये, माँ काली का दरबार

Bundelikhabar

.होती है भक्तों की मुरादें पूरी
.हनुमान जी की बरसती है कृपा
.नौ दिन चलती है अखंड रामधुन
बिजावर/सुरेश रजक

वैसे तो सनातन धर्म में त्योहारों का एक बिशेष महत्व माना जाता है किंतु शारदीय नवरात्र माँ की आराधना का एक अद्वितीय पर्व है जिसे लोग अलग-अलग ढंग से मनाते है कहीं माँ के दरबार सजाए जाते हैं तो कहीं जवारे लगाए जाते हैं तो कहीं जगराते कराए जाते हैं।

Screenshot 2021 1013 234851

बिजावर नगर के मोहनगंज मोहल्ले में श्री हनुमान जी मंदिर प्रांगण में माँ काली की प्रतिमा विराजित की जाती है जो बिजावर नगर की एक मात्र महा काली की प्रतिमा होती है, यहां हनुमान जी मंदिर में नौ दिन अखंड रामधुन पाठ किया जाता है जिसमें नगर के बच्चों से लेकर बुजुर्ग एवं महिलाएं बारी बारी से रामधुन करने आतीं हैं इसी प्रकार यह क्रम पूर्व नौ दिनों तक चलता है।

Screenshot 2021 1013 234744

स्थानीय निवासी विजय श्रीवास्तव के अनुसार लगभग 40 बर्षों से यहाँ माँ काली की प्रतिमा बिराजित की जाती है एवं लगभग 70 बर्षों से श्री हनुमान जी मंदिर पर नौ दिन अखंड रामधुन का पाठ किया जाता है, लोगों का ऐसा मानना है कि श्री हनुमान जी के मंदिर से लोगों की मनमानी मुरादें पूरी होती हैं लोग अगर रोते रोते यहां आते हैं तो हँसते हँसते अपने घर जाते हैं बिजावर रियासत के राज कवि श्री कविराज बिहारी जी के सुपुत्र संत शिरोमणि रसरंग जी द्वारा रामधुन परिपाटी चलाई गई थी जो आज भी चलती चली जा रही है।

Screenshot 2021 1013 234710

बिजावर नगर में एक मात्र यह ऐसा मंदिर है जहाँ माँ काली कि प्रतिमा रखी जाती है इसलिए यह सारे नगर के लोगों की बिशेष आस्था का केंद्र होता है भक्तों की यहां नौ दिनों तक कतारें लगी रहती हैं और लोग हनुमान जी एवं मां काली के दर्शन कर अपनी मुरादों को पूरा करते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

जानिए कौन-कौन सी होती हैं 84 लाख योनियाँ

Bundeli Khabar

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री खिलाफ भक्तों ने खोला मोर्चा

Bundeli Khabar

हनुमान जयंती पर कीजिए यह उपाय: होंगे मालामाल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!