22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211012 WA0006
महाराष्ट्र

लावारिस बैग मिलने से मची खलबली

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
ठाणे : एक तरफ आज शहर बंद है वही दूसरी तरफ ठाणे मनपा मुख्यालय के पास के कचराली तालाब के पास एक लावारिस बैग मिलने से खलबली मच गई है। लेकिन यह बैग एक दिव्यांग व्यक्ति का होने की जानकारी सामने आने के बाद ठाणे वासियों ने राहत की सांस ली है। यह घटना आज दोपहर की है। ठाणे मनपा के पास स्थित कचराली तालाब के पास फुटपाथ पर अज्ञात व्यक्ति ने काफी समय से एक लावारिस बैग अपने पास रखा है। यह जानकारी प्रादेशिक आपदा प्रबंधन कक्ष को मिली। इसके अनुसार घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक बैग लोहे की बेंच पर बांध कर रखा हुआ मिला। कुछ समय के बाद बैग का मालिक समीर कुमार सिंह (उम्र 45 ) मौके पर पहुंचा। यह व्यक्ति दिव्यांग है और उसके परिवार के लोग उसका इंतजार कर रहे थे। वह नाश्ता करने के लिए सुबह 10 बजे अपना बैग बेंच से बांधकर गया था। इस बैग को देखकर कुछ समय में ही परिसर के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मचारी और प्रादेशिक आपदा प्रबंधन कक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। इस बैग मालिक को कब्जे में लेकर फिर से ऐसी गलती नहीं करने की नसीहत देकर छोड़ दिया गया। यह जानकारी कक्ष प्रमुख संतोष कदम ने दी।


Bundelikhabar

Related posts

तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने की खुशी मे मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा मे किया प्रवेश

Bundeli Khabar

लोक कल्याण की दिशा में अग्रसर हैं डॉ परिन सोमानी

Bundeli Khabar

शहर के हरित प्रेमियों ने पेड़ों को बांधीराखी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!