23.5 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211010 WA0005
मनोरंजन

वसई में होगा एक यूनिक ब्यूटी कॉन्टेस्ट एवरग्रीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट, महिलाएं उतरेगी रैंप पर

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र
वसई : पालघर जिला के वसई शहर में एक अनोखा कॉन्टेस्ट होने जा रहा है। आए दिन कई सौंदर्य प्रतियोगिताएँ होती रहती हैं मगर फिर भी ऐसी लाखो महिलाएँ हैं जो किसी न किसी कारणवश इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से वंचित रह जाती है। मगर कुछ कर गुजरने का जज्बा आज भी उनमें है। ऐसी ही महिलाओं को मंच देने के लिए इस कार्यक्रम की परिकल्पना वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवक देवेंद्र खन्ना ने की है जिसे आत्मसात करने के लिए सुशील निर्मल फाउंडेशन व लायंस क्लब ऑफ वसई भरारी भी संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रतियोगिता १० अक्टूबर २०२१ को वसई (पश्चिम) स्थित पी पी पैराडाइज हाॅल में संपन्न होगी। विजेताओं को जहां क्राउन तो पहनाया ही जायेगा साथ ही एक वेब श्रृंखला में काम करने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा। इस इवेंट में साउथ व हिंदी अभिनेत्री मानसी प्रीतम, नेपाली व हिंदी सिनेमा की उभरती अभिनेत्री उरूषा पांडे, जाने माने डायरेक्टर आलोक नाथ दीक्षित, डायरेक्टर अतुल गुप्ता, अभिनेता वीरेन्द्र मिश्रा, ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेता वीना अलमिडा, दिव्या शिवदास व लेखिका सुचिता पाटिल जज की भूमिका निभाने के लिए वसई पधारेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

पंजाबी क्वीन शिप्रा गोयल पंजाबी सिंगर बब्बू मान के साथ मचाएंगी धमाल

Bundeli Khabar

अनूप जलोटा, मुकेश ऋषि, गजेंद्र चौहान, सुमन तलवार और अनु मलिक को मिला लीजेंड दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Bundeli Khabar

मोहन कपूर हॉलीवुड सीरीज ‘मिस मार्वल’ में पाकिस्तानी पिता का निभा रहे हैं किरदार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!