23.5 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211010 WA0004
मनोरंजन

ऑल्ट बालाजी के ‘गिरगिट’ के ट्रेलर में दिखेगा मनुष्यों के बदलते रंग

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : क्या होता है जब किसी का प्यार उसका जुनून बन जाता है, और जुनून पागलपन बन जाता है? इसका जवाब मिलेगा ऑल्ट बालाजी और एमएक्स गोल्ड (एमएक्स प्लेयर की सब्स्क्रिप्शन वीओडी सेवा) थ्रिलर ‘गिरगिट’ के ट्रेलर में। यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी के अंधेरे पक्ष को सामने लाती है। यह मानवीय अभद्रता की सीमाओं की पड़ताल करता है, यह मानवीय नीचताओं को दर्शाता है और भ्रष्टता की गहराई को सामने आता है जिस तक कोई अपनी चाह पूरी करने के लिए उतरने को तैयार है। इसमें मुख्य भूमिकाओं में गली बॉय फेम के नकुल रोशन सहदेव, तृप्ति खामकर और तानिया कालरा हैं। यह ट्रेलर बताता है कि सीरीज क्या है और किस बारे में है!
नेटिज़न्स को चकित कर देने वाले मनोरंजक टीज़र के बाद, ऑल्ट बालाजी ने आखिरकार अपनी विशेष सीरीज ‘गिरगिट’ का ट्रेलर जारी करने का फैसला किया। ट्रेलर की शुरुआत रणबीर के साथ होती है, जिसे नकुल रोशन सहदेव ने निभाया है, जो अभी भी अपनी पूर्व पत्नी जान्हवी के साथ दिखाई देता है। उसकी अभी भी उसमें दिलचस्पी खत्म नहीं हुई है, जो अन्य महिलाओं के साथ उसकी सभी छिछोरी गतिविधियों के दौरान भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। हालांकि ट्रेलर जान्हवी की मौत की घोषणा करते हुए एक धमाका करता है। संभावना है कि हत्यारा रणबीर हो सकता है, जो अभी भी अपनी पूर्व पत्नी के प्यार में पागल है।
हम कई अन्य पात्रों से परिचित होते हैं। माही और शामोली ठगने वाली लड़कियां हैं जो रणबीर की कठिन स्थिति का फायदा उठाती हैं। रणबीर की मंगेतर अवंतिका है, जो उससे सिर्फ पैसे के लिए शादी कर सकती है।
ट्रेलर को रिलीज करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “चेतावनी ️-
सावधानी से आगे बढ़ें। इनकी दुनिया है रंगीन और मैडनेस अनसीन!
ट्रेलर के बारे में बात करते हुए नकुल रोशन सहदेव ने कहा कि जब मैंने ट्रेलर देखा तो मैं आश्चर्यचकित रह गया। मुझे यह पसंद आया। ट्रेलर में गाइ रिची वाइब है और मैं उनके काम का प्रशंसक रहा हूं। यह तीन जटिल किस्म के लोगों के एक-दूसरे के नजदीक आने और उनकी जिन्दगी के आपस में जुड़ने की कहानी है। मैं इसके लिए वास्तव में उत्साहित हूं। मैं ट्रेलर पर लोगों की प्रतिक्रिया सुनने का इंतजार कर रहा हूं।
तृप्ति खामकर ने साझा किया कि मैं वैसे भी शो को लेकर उत्साहित हूं। मैंने इसमें अपना दिल और आत्मा लगा दी है। मैं शो के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। यह शो इस बारे में है कि हम गिरगिट के जीवन की तरह रंगीन इस खूबसूरत दुनिया में कैसे रहते हैं। अब जब ट्रेलर लॉन्च हो गया है तो मैं और अधिक उत्साहित हूं। इसलिए मैं वास्तव में चाहती हूं कि लोग ट्रेलर को साझा करें और ‘गिरगिट’ के बारे में प्रचार करें। हमने इसे बहुत प्यार से बनाया है, उम्मीद है कि हमें वापस प्यार मिलेगा।
ट्रेलर मनोरंजक, रोमांचक और थ्रिल पैदा करने वाला है। यह निश्चित रूप से आपको ऐसी स्थिति में रखेगा कि आप और देखना चाहेंगे। ट्रेलर में नकुल ने अपनी हरकतों से छाप छोड़ी है। अन्य कलाकारों सहित ‘गिरगिट’ में नकुल रोशन सहदेव, तानिया कालरा, तृप्ति खामकर, शाहवर अली, अश्मिता जग्गी, एलेक्ज़ेंडर लिलिक, समर विरवानी मुख्य भूमिका में हैं।
‘गिरगिट’ एक ऐसी कहानी है जो आपको बताती है कि कोई भी जैसा दिखता है, वास्तव में वह वैसा नहीं है, और हम सभी अंत में, केवल गिरगिट हैं जो अपनी इच्छाओं और स्वार्थी जरूरतों के अनुसार परिस्थितियों में हेरफेर करने के लिए रंग बदलते रहते हैं। ‘गिरगिट’ ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के बीच उत्साहजनक कंटेंट पार्टनरशिप की एक और दिलचस्प सीरीज है।
‘गिरगिट’की स्ट्रीमिंग 27अक्टूबर से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स गोल्ड (एमएक्स प्लेयर की सब्सक्रिप्शन वीओडी सेवा) पर शुरू हो जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

सान म्यूजिक की प्रस्तुति ‘इश्क़ की राह पे’ म्यूजिक वीडियो में रेखा राव, अनारा गुप्ता और कुमार गौतम

Bundeli Khabar

अर्जन बाजवा ने ‘बेस्टसेलर’ में अपने किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए किया लुक ट्रांसफॉर्मेशन

Bundeli Khabar

संगीत इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं हरनूर चंदी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!