28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211008 WA0016
मनोरंजन

प्रभास की 25वीं फिल्म ‘स्पिरिट’ को डायरेक्ट करेंगे संदीप रेड्डी वांगा, निर्माता होंगे भूषण कुमार

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : बाहुबली स्टार प्रभास ने 25वीं फिल्म साइन की है, जो कि टी-सीरीज़ के भूषण कुमार के साथ उनकी चौथी फिल्म है। इसके ब्लॉकबस्टर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा हैं और टी-सीरीज़ और भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है।
प्रभास, भूषण और संदीप की शक्तिशाली तिकड़ी, अब अपनी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए एक साथ आ रही है। फिल्म के बारे में पूरी जानकारी वर्तमान में सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह कई क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं: हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, जापानी, चीनी और कोरियाई के साथ दुनिया भर में रिलीज़ होगी।
प्रभास कहते हैं कि यह मेरी 25वीं फिल्म है और इसे सेलिब्रेट करने का इससे बेहतर तरीका और कोई हो ही नहीं सकता। इसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प है और यह मेरे फैंस के लिए एक विशेष फिल्म होगी। भूषण कुमार के साथ काम करना हमेशा ही सुकून देने वाला रहा है और वे हमारे सबसे अच्छे प्रोड्यूसर्स में से एक हैं, जिनके साथ मेरा अच्छा तालमेल है। संदीप सभी के लिए एक ड्रीम डायरेक्टर हैं और अब ‘स्पिरिट’ के साथ मुझे प्रतिभावान निर्देशक के साथ जुड़ने का मौका मिला है। यह एक अद्भुत कहानी है और मैं ‘स्पिरिट’ पर काम शुरू करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ, क्योंकि मेरे फैंस बहुत लंबे समय से मुझे इस अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं।
प्रोड्यूसर, भूषण कुमार कहते हैं कि प्रभास के साथ काम करना हमेशा ही खुशी की बात रही है। ‘साहो’, ‘राधे श्याम’ और ‘आदिपुरुष’ के बाद ‘स्पिरिट’ हमारी चौथी फिल्म होगी और यह निश्चित रूप से सभी के दिलों में बसर कर जाएगी। संदीप के साथ भी यह हमारा तीसरा प्रोजेक्ट होगा, जो ब्लॉकबस्टर ‘कबीर सिंह’ दे चुके हैं और अब ‘एनिमल’ पर काम कर रहे हैं। ‘स्पिरिट’ न केवल हमारे सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक होगी, बल्कि यह एक बहुत ही खास भी होगी, क्योंकि यह प्रभास की सिल्वर जुबली फिल्म है।
फिल्म निर्माता संदीप कहते हैं कि भारत के बड़े सुपरस्टार के साथ 25वीं फिल्म की घोषणा दुनिया भर में उनके फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर होगी। प्रभास गारू के साथ काम करना वास्तव में उत्साह से भरने वाला है और मुझे यकीन है कि शूटिंग शुरू करने के बाद यह चरम पर होगा। यह घोषणा बहुत बड़ी है, क्योंकि भूषणजी आज देश में सबसे बड़े प्रोड्यूसर हैं, जो एक बहुत ही मिलनसार और समझदार व्यक्तित्व रखते हैं। वे मेरे भाई की तरह हैं। मैं टी-सीरीज़ और मेरे भाई, भद्रकाली पिक्चर्स के प्रणय रेड्डी वांगा के साथ तीसरी बार जुड़कर बहुत खुश और सहज हूँ।


Bundelikhabar

Related posts

बुल्लेया फेम सिंगर अमित मिश्रा ने निर्देशक संतोष सागर की फिल्म ‘देसी लव’ के लिए गाया गाना

Bundeli Khabar

भोजपुरी फिल्म ‘तुम जो मिल गए हो’ की मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar

‘छैला सन्दू – ए ट्रायबल लव स्टोरी’ 19 नवम्बर को होगी रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!