19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 6
महाराष्ट्र

नहीं रहे रावण ‘अरविंद त्रिवेदी’

Bundelikhabar

महाराष्ट्र / ब्यूरो

अरबिंद त्रिवेदी रामानंद सागर की रामायण मे मुुख्य नकरात्मक भूमिका लंकापति रावण के अभिनय के लिए जानेे जातेे हैं।1991 में यह साबरकाठा (गुजरात) से BJP के टिकट पर सांसद चुनें गए थे, रामायण के पात्र रावण का जिक्र जब भी हमारे बीच होता है तो सबसे पहले जेहन में अरविंद त्रिवेदी का चेहरा ही होता है. अरविंद त्रिवेदी को उनके फैंस रावण के अलावा लंकेश, लंकाधिपति रावण आदि नामों के साथ भी जानते हैं।

images 3 2

अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में रावण के किरदार को जितनी सहजता से निभाया था शायद ही उसे कोई और इतने अच्छे से निभा पाता, अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1937 को हुआ था. अरविंद ने भारत के मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जन्म लिया था. अरविंद त्रिवेदी असल जिन्दगी में भगवान राम के भक्त हैं. उनका बाल्य काल उज्जैन में बीता, जबकि उनके आगे की लाइफ गुजरात में गुजरी, अरविंद त्रिवेदी के पिता का नाम जेठालाल त्रिवेदी था. अरविंद की पत्नी का नाम नलिनी अरविंद त्रिवेदी है. अरविंद त्रिवेदी ने मुंबई से 12वीं क्लास की पढ़ाई की. एक्टर रामलीला के शौक़ीन थे और शाम को रामलीला देखने जाया करते थे, अरविंद को रामलीला काफी अच्छी लगती थी और वे भगवान श्रीराम को काफी मानते और पूजते हैं. उनके बड़े भाई का नाम उपेंद्र त्रिवेदी था, जो कि गुजराती फिल्मों में भी काम किया करते थे. अपने बड़े भाई को देखते हुए अरविंद ने भी एक्टर बनने का फैसला किया, करियर की शुरुआत में अरविंद गली-मोहल्ले में ही रामलीला में एक्टिंग करते थे. उनकी एक्टिंग से लोग काफी प्रभावित थे और हमेशा उनकी तारीफ करते थे. रंगमंच पर अरविंद त्रिवेदी ने काफी नाम भी कमाया।

images 4 1

अरविंद त्रिवेदी करीब 300 से भी अधिक फिल्म्स में काम कर चुके हैं. उन्होंने गुजराती भाषा की फिल्मों में काम किया जिससे उन्हें काफी पहचान मिली, रामानंद सागर के मशहूर सीरियल ‘रामायण’ में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था. यह शो दूरदर्शन पर साल 1986 में शुरू हुआ था. रावण ने किरदार को अरविंद ने इस शो में इस तरह निभाया था कि वे आज भी उसकी पहचान बने हुए हैं, अरविंद त्रिवेदी के अलावा रामायण में अरुण गोविल को राम, दीपिका चिखलिया को सीता और सुनील लहरी को लक्ष्मण के किरदार में देखा गया था. सभी किरदारों को फैंस का ढेर सारा प्यार भी मिला था।

images 2 2

5 अक्टूबर 2021 की रात को लंबे समय से बीमार चल रहे अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक आने की वजह से 83 साल की उम्र में निधन हो गया ।


Bundelikhabar

Related posts

वृद्धाश्रम ब्रह्मांड में रह रहे 45 बुज़ुर्ग पड़ोसियों की हरकतों से हैं परेशान, कार्तिक देव फाउंडेशन ने सरकार से तुरंत संज्ञान लेने का अनुरोध किया

Bundeli Khabar

शेर नगर में इमारत के बाउंड्री वॉल का होगा दुरुस्तीकरण

Bundeli Khabar

चित्रकार रामकृपाल नामदेव कि लता मंगेशकर पर चित्रलतिका प्रदर्शनी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!