22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1001 102716
उत्तरप्रदेश

सांसद की फिसली जुबान, मोदी को बनाया यूपी का मुख्यमंत्री

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/ उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ: सांसद संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री को बना दिया मुख्यमंत्री, दूसरे के कार्यो को अपना कार्य बताने वाले और जातिवाद की राजनीति करने में हुए मशहूर सांसद भूल गए सूबे के कौन है मुख्यमंत्री, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर होने लगी तरह तरह की चर्चा और सांसद की फजीहत, इतना ही नही लोगो ने योग्यता पर उठा दिए सवाल, कम पढ़े लिखे लोग बनेंगें विधायक व सांसद तो होगा यही हाल और बनेंगें हंसी के पात्र।

मोदी योगी जी के लहर में बने विधायक व फिर सांसद और जिले के रामपुर खास विधानसभा में जोश में गंवा बैठे होश, ऐसे ही विधायक और सासंद आगामी विधानसभा चुनाव में डूबा न दे सूबे के विकास का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार के सपने, जिनकी जुबान फिसलना शुरू हुई अब कहीं ऐसे ही जनप्रतिनिधि लुटिया भी न डूबा दें सूबे की सरकार का

बता दें कि सूबे की सरकार में सांसद दरोगा के ट्रांसफर के लिए लगाते है चक्कर और अपने ही सरकार में धरने और चक्काजाम करने के लिए आते है आगे, जिला प्रतापगढ़ में ऐसे भी जनप्रतिनिधि जो आत्मविश्वास की कमी से हवा में फायर करने के लिए रहते है तैयार और देश के प्रधानमंत्री को सूबे के मुख्यमंत्री बना दिए है, वीडियो हुआ वायरल। सोशल मीडिया पर सांसद संगम लाल गुप्ता का रामपुरखास विधानसभा के उदयपुर इलाके के मंदिर पर जनसभा में अपने होश गंवा बैठे।


Bundelikhabar

Related posts

बीजेपी सरकार के बड़े नेताओं की हरकत पर विपक्ष ने खड़े किए सवाल

Bundeli Khabar

कुसुम का ज्ञान मानव हितकारी

Bundeli Khabar

लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान गिरा महिला की मौत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!