30.4 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211001 WA0021
उत्तरप्रदेश

सच की हुई विजय: राशन डीलर के द्वारा लगाए आरोपों को जगवीर सिंह प्रजापति ने किया खारिज

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तरप्रदेश
स्योहारा : ज़िला पंचायत सदस्य जगवीर सिंह प्रजा गवपति सदस्य पर ग्राम मकसूद पुर के राशन डीलर ने तुच्छ आरोप लगाते हुए उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की थी जिसको एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खारिज करते हुए जगवीर सिंह ने कहा कि राशन डीलर के आरोपो और जनता की शिकायतों की जब अधिकारियों द्वारा जांच हुई तो दूध का दूध और पानी का पानी हो ही गया जिसके तहत न सिर्फ राशन डीलर अनित कुमार जो कि बरसो से जनता का खून चूसकर भ्र्ष्टाचार के चरम पर था का कोटा निलम्बित हुआ बल्कि उसके लगाए आरोप भी निराधार साबित हुए इस पूरे प्रकरण को सत्य की जीत बताते हुए जगवीर सिंह प्रजापति ने कहा कि साँच को कभी आंच नही होती क्षेत्रभर की जनता जानती है कि उनका मकसद यहां की जनता की सेवा करना है न कि किसी का उत्पीड़न करना, साथ ही जगवीर सिंह ने कहा कि जिन जिन लोगो ने झूठे आरोप लगाते हुए उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया उन सब पर मानहानि का मुकदमा भी जल्दी ही किया जाएगा।इसके अलावा उनके साथ मौजूद ग्राम प्रधान पति नपेंद्र कुमार नईमुद्दीन,आरिफ,आमिर, हसमुद्दीन, टिंकू,सौवीर, लेखराम,गौतम,सचिन, जितेंद्र,व क्षेत्र के सेकड़ो लोगो ने भी जगवीर सिंह को एक बेहतरीन इंसान व कुशल जनप्रतिनिधि बताया।
इस मौके पर उनके साथ सभी समाज व धर्म के लोग मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

शिकायत पर आवास जांच के लिए पहुंची टीम

Bundeli Khabar

आजमगढ़ और रामपुर चुनाव परिणाम का राष्ट्रपति चुनाव पर पड़ेगा असर: बीजेपी को होगा फायदा

Bundeli Khabar

हाई कोर्ट में पेशी पर गए डीजीपी की बढ़ी मुश्किलें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!