28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210909 WA0014
उत्तरप्रदेश

अफवाहों का खंडन: अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे कैबिनेट मंत्री

Bundelikhabar

आगामी चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से उड़ रही अफवाहों का मोती सिंह (कैबिनेट मंत्री) ने किया खंडन कहा कि वे पट्टी विधान सभा क्षेत्र से ही लड़ेंगे चुनाव

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
प्रतापगढ़ : पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक ही बात छाई हुई थी की इस बार राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पट्टी से चुनाव नही लड़ेंगे ।
इस बात को लेकर आज जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने मीडिया सूत्रों को बताया कि ये सिर्फ एक अफवाह फैलाई जा रही है और लोगों के मन में भ्रम पैदा किया जा रहा है।


साथ ही उन्होंने बताया कि ये कुछ विपक्ष के लोग है जो उन्हे निशाना बना रहे हैं।
मोती सिंह ने और आगे भी बात करते हुए कहा कि पट्टी हमारी जन्म भूमि और कर्म भूमि है.इसके हर गांव ,गली कूचे बाजार आंख बंद करके भी पहचान सकता हूं.हर गांव के अधिकांश लोगों को उनके नाम और उनके पिता बाबा के साथ जानता हूं और हजारों की भीड़ में भी पहचान सकता हूं.2012से 2017 के विधान सभा चुनाव में जब जनता का आशीर्वाद नही मिल सका तब भी क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के लिए संपूर्ण क्षमता के साथ लगा रहा.विजय कहीं से भी मिल सकती है लेकिन जो स्नेह पट्टी की जनता से मिलता है कही और संभव नहीं है चुनाव पट्टी विधान सभा क्षेत्र से ही लडूंगा यह अंतिम सत्य है ।


सभी समर्थक , सहयोगी और कार्य कर्ता विरोधियों द्वारा फैलाई गई किसी भी अफवाह से भ्रमित न हो और चुनाव की तैयारियों में गंभीरता पूर्वक लग जाएं.


Bundelikhabar

Related posts

रेल प्रबंधक को डॉ मनोज सहितअन्य गणमान्य लोगों ने दिया ज्ञापन

Bundeli Khabar

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Bundeli Khabar

यहां पर संविधान के मौलिक अधिकारों का हो रहा उल्लंघन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!