23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 18
हेल्थ

पाटन: जन सेवार्थ निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन

Bundelikhabar

पाटन / सजल सिंघई
आज पाटन नगर में डॉ हुकुम चंद सिंघई कुसुम सिंघई धर्मादा ट्रस्ट एवं पाटन पुलिस के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे डॉ. विवेक अरोरा (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. रुचि अरोरा ( दंत विशेषज्ञ), डॉ.पांडेय,एवं डॉ. अतिशय जैन (हृदय रोग विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया, ऐसा आयोजन प्रदेश में पहली बार हुआ है जहां पुलिस बल के सहयोग से आम जन का निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

IMG 20210929 151249

गैरतलब है कि पुलिस की छवि को अक्सर व्यक्ति नकारात्मक रूप से देखते हैं किंतु आज निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण शिविर में आयोजक की भूमिका में पाटन पुलिस बल ने मानवता की एक मिसाल पेश की है, थाना प्रभारी पाटन आशिफ इकबाल के अनुसार पुलिस का मूल मंत्र देश-भक्ति जन-सेवा है, जिसको चरितार्थ करने का पाटन पुलिस प्रयास कर रही है जिसके चलते आज ये आयोजन किया गया ताकि ऐसे आयोजनों से जन-सेवा की जा सके और आम जनता को स्वास्थ्य लाभ दिया जा सके, एवं भविष्य में भी पाटन पुलिस बल ऐसे आयोजनों में अपना सहयोग प्रदान करती रहेगी। आयोजन के दौरान थाना प्रभारी पाटन आशिफ इकबाल, उप निरीक्षक उपाध्याय, आरक्षक मुकेश ठाकुर एवं रविकांत दुबे सहित पाटन पुलिस बल उपस्थित रहा।

IMG 20210929 151129

डॉ. हुकुम चंद सिंघई कुसुम सिंघई धर्मादा ट्रस्ट के संरक्षक डॉ संदीप सिंघई के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल लोगों को स्वास्थ लाभ पहुंचाना था क्योंकि कोरोना काल के बाद लोग अनेक प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समुचित उपचार नही मिल पाता है इसलिये आज पाटन पुलिस के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें तकरीबन 800 लोगों का चिकित्सकों की टीम द्वारा परीक्षण कर उपचार किया गया।

IMG 20210929 162404

कार्यक्रम के अंत में अखिल भारत बर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की जागृति शाखा पाटन द्वारा चिकित्सकों का सम्मान किया गया एवं सम्मान स्वरूप सभी उपहार भेंट किये गए एवं शिविर में पधारे समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया गया, जिसमें अभिलाषा जैन, कुसुम सिंघई, सीमा सिंघई, ऋतु सिंघई, एवं सुलेखा संधेलिया सहित महिला मंडल उपस्थित रहा।


Bundelikhabar

Related posts

आम बीमारी की तरह कैंसर का इलाज संभव है इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं : डॉ जमाल ए खान

Bundeli Khabar

आयुर्वेदिक समाधान: पाइल्स से छुटकारा

Bundeli Khabar

आयुर्वेदिक समाधान: पेट मे पित्त संबंधी रोगों से निदान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!