22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210928 WA0013
उत्तरप्रदेश

किसानो ने दिया धरना भारी संख्या में मोजूद रहे किसान

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तर प्रदेश
स्योहारा : केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि के काले कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया था जिसके अनुपालन में भारतीय किसान यूनियन ने जिले में लगभग 34 जगह चक्का जाम किया और धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में स्योहारा में थाना चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में तथा अखिल भारतीय किसान सभा ने शाखा मंत्री इसरार अली के नेतृत्व में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए जाम लगाया गया।

सुबह 12 बजे से शाम लगभग 4 बजे तक चले इस धरना प्रदर्शन का समापन राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम धामपुर धीरेन्द्र सिंह को देकर किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि के तीन काले कानूनों को निरस्त करने और एमएससी पर लिखित कानून के संबंध में संपूर्ण भारत में 27 सितंबर को चक्का जाम किया गया है। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है और अपना कोई भी वादा पूरा नहीं कर पा रही है तथा सरकार ने गन्ने का रेट 25 पैसे किलो बढ़ाकर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। यदि सरकार ने किसानों की बात नहीं मानी तो किसान आने वाले समय में और उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

ज्ञापन में बिजली के बिल को हरियाणा और पंजाब राज्य के बिजली बिल के बराबर करने की मांग भी की गई है। इसके बाद अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से ब्रान्च मंत्री इसरार अली ने भी कृषि के तीनों नये काले कानूनों के विरोध में एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस अवसर पर धामपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल और स्योहारा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार तोमर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

मारपीट के मामले में 4 आरोपियों पर मामला दर्ज

Bundeli Khabar

नोएडा फिल्म फेस्टिवल को लेकर योगी आदित्यनाथ से मिले कैलाश मासूम और उदित नारायण

Bundeli Khabar

सहसपुर में मच्छरों की बढ़ती संख्या से जनता मैं फेल सकती है भयंकर बीमारियां

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!