30.4 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210928 WA0008
उत्तरप्रदेश

वर्द्ध महिला ने लगाया धोखाधड़ी से ज़मीन बेचने का आरोप

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तर प्रदेश
स्योहारा : जिला बिजनौर के कस्बा स्योहारा के अमनो सकून को न जाने किस की नज़र लग चुकी है जो आये दिन वर्द्धजनो के व महिलाओं के साथ संगीन घटनाएं हो रही है किसी महिला को कोई नशे की लत के लिए चोरी करते देखने पर मौत के घाट उतार देता है तो कोई फांसी लगा कर मार देता है जैसी घटनाओं ने स्योहारा के अमनो सकून पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है किसी समय स्योहारा को जिला बिजनौर की सब से प्रेम पूर्वक मिलने वाली बस्ती कहा और समझा जाता था जहां पर कोई भी बाहर से आकर किराए पर रहना भी पसन्द करता था और स्योहारा के माहौल से इतना संतोषजनक दिखता था कि ट्रांफर होने पर जब जाता था तो आंखों में आंसू व चेहरे पर उदासी होती थी परन्तु अब कुछ बरसों से इस गंगाजमुनी तहज़ीब के शहर को न जाने किस की बुरी नज़र लग गई है या यूं कहें कि नई जनरेशन स्योहारा की इज़्ज़त को संभाल नही पा रही है तभी तो आये दिन कोई किसी वर्द्धजन की हत्या कर देता है तो कोई मामूली विवाद पर फांसी से मर जाता है तो किसी महिला की ओब्रेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हो जाती , इन सब की फेहरिस्त में अब एक धोखाधड़ी की घटना ओर घट गई है जब एक वर्द्ध महिला ने बताया कि सन 2014 से वह एक ज़मीन की मालिक है जो उस ने खरीदी थी परन्तु कुछ दबंग व भू माफियाओं ने महिला की ज़मीन कब धोखाधड़ी से दूसरों को बेच दी इस बात की भनक महिला को कानो कान नही हुई वह जब अपनी ज़मीन पर गई तो दबंग ज़मीन काबीजों ने कहा कि यह ज़मीन हमारी है हमने खरीदी है आप का इस जमीन से कोई लेना देना नही है । वर्द्ध महिला ने उनपर धोखाधड़ी से ज़मीन बेचने का आरोप लगया व कहा कि वो प्रशासन से शिकायत कर देगी ओर प्रशासन की मदद लेगी । इस पर वर्द्ध महिला की तहरीर के मुताबिक भू माफियाओं ने महिला से कहा कि हमारा यही काम है जो तुझ से हो करले इस बात से क्षुब्ध होकर रईसा खातून पत्नी नसीम अख्तर निवासी ग्राम अलादीनपुर ने थाना में तहरीर देकर थानाध्यक्ष से मदद करने व धोखाधड़ी करने वालों से ज़मीन वापस कराने की गुहार लगाई है।


Bundelikhabar

Related posts

रेल प्रबंधक को डॉ मनोज सहितअन्य गणमान्य लोगों ने दिया ज्ञापन

Bundeli Khabar

लखीमपुर खीरी हादसा: दो किसानों की मौत कई घायल

Bundeli Khabar

भैस चराने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!