30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210927 WA0047
मध्यप्रदेश

बिजावर: आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया केवल होर्डिंग्स पर

Bundelikhabar

बिजावर/शमीम खान
बिजावर नगर में आजादी का अमृत महोत्सव केवल होर्डिंग्स पर ही देखा जा रहा है क्योंकि नगर में कचड़ा अपनी पुरानी स्थिति में ही पड़ा हुआ है, जहाँ एक ओर पूरे देश में अमृत महोत्सव का पर्व पूरी निष्ठा के साथ मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर बिजावर के प्रत्येक वार्ड में गंदगी का अंबार देखा जा सकता है, एक बात लोगों के समझ के परे है कि जहाँ विधायक निवास हो जहाँ आला अधिकारी के बैठते हैं उस नगर में नगर परिषद इतनी निष्क्रिय कैसे हो सकती है।

FB IMG 1632762607395

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के समस्त वार्डों का यही हाल है बताया जाता है कि अगर मोहल्ले की नाली साफ करानी पड़ती है तो सीएम हेल्पलाइन का नंबर मिलाना पड़ता है तब कहीं जा कर कार्यवाही होती है वरना आम नागरिक नगर परिषद के चक्कर लगाते-लगाते थक जाता है किन्तु कोई सुनवाई नही की जाती है, जबकि नगर परिषद बिजावर में दो-दो सफाई दरोगा मौजूद हैं परंतु सफाई शून्य है।

IMG 20210927 WA0046

गैरतलब है कि वर्तमान में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है प्रत्येक नगर की हर गली को स्वच्छ रखा जा रहा है ताकि लोग कई प्रकार के रोगों के संक्रमण से बच सकें, क्योकि कोरोना हो या डेंगू प्रत्येक रोग की जनक केवल गंदगी होती है किंतु इन सब बातों के नगर परिषद बिजावर अनभिज्ञ है इसलिए अमृत महोत्सव केवल होर्डिंग्स पर ही दिखाई देता है जमीन पर नही।


Bundelikhabar

Related posts

लूट: हवाई फायर करते हुए दिन दहाड़े लूट

Bundeli Khabar

ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्यवाही: 3 तहसीलदारों सहित 3 पटवारियों पर मामला दर्ज

Bundeli Khabar

हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 16 साल की सजा माफ कर दिलाया 42 लाख मुआवजा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!