25.1 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210928 WA0005
महाराष्ट्र

भाजपा मुम्बई बिहार प्रकोष्ठ ने उत्साहपूर्वक मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : मुलुंड भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ठ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयंती बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रामपीरित पासवान, मुलुंड विधानसभा के विधायक मिहीर कोटेजा, भाजपा मुंबई के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के सह प्रभारी चक्रधर झा, भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज झा, नगरसेवक निल सोमैया, मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, वार्ड अध्यक्ष सरोज झा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रामपीरित पासवान का भव्य स्वागत मुलुंड के विधायक मिहीर कोटेजा द्वारा किया गया। रौनियार सेवा मंडल मुंबई के अध्यक्ष एवं भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ट के महामंत्री शुभ नारायण साह के प्रयास से मुंबई में उद्यान का नाम सम्राट हेमचन्द्र विक्रमादित्य रौनियार मुंबई महानगरपालिका में सांसद गोपाल शेट्टी एवं भाजपा नगर सेवक विनोद मिश्रा के सहयोग से पारित होने के लिए भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के सह प्रभारी चक्रधर झा ने शुभ नारायण साह का स्वागत बिहार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रामपीरित पासवान के द्वारा करवाया। पासवान ने इस नेक काम के लिए मुंबई महानगर पालिका के साथ सभी सहयोगी का आभार व्यक्त किया। साह ने बिहार के कैबिनेट मंत्री रामपिरित पासवान को सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य का समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनसे मांग किया कि बिहार सरकार और भारत सरकार के शिक्षा मंत्री को पत्राचार कर सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य का नाम इतिहास में दर्ज करवाई जाए। कार्यक्रम का संचालन सुशांत ने किया तथा समापन भाजपा मुंबई के महामंत्री शुभ नारायण साह ने सभी का आभार प्रकट कर किया।


Bundelikhabar

Related posts

विनामूल्य शिवणकाम वर्ग सुरू

Bundeli Khabar

पांडुरंगजी( भाऊ) सकपाळ यांच्या वतीने पूरग्रस्त भागातील नागरिकांना “एक मदतीचा हात

Bundeli Khabar

अनुभव घेऊनच मराठी शाळांची सदिच्छादूत झाले – चिन्मयी सुमीत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!