23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210926 WA00302
उत्तरप्रदेश

स्टे आदेश के बावजूद गिरा दिया मकान

Bundelikhabar

ब्यूरो/उत्तरप्रदेश
पट्टी : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव में कुछ दबंग आबादी की जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से कच्चा मकान धराशायी कर दिया पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत आसपुर देवसरा पुलिस से की है । बाभनपुर गांव के रहने वाले कमलेश कुमार वर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी आबादी की जमीन जिस पर उसका कच्चा मकान व छप्पर बना हुआ है।

जिस पर पड़ोसी रामचंद्र से विवाद है और जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है और स्थगन आदेश है। पीड़ित कमलेश ने बताया कि आरोपी रामचंद्र दबंग व सरहंग किस्म का है पैसे के बल पर वह उक्त जमीन पर कब्जा करना चाहता है बांस की कोठ व पेड़ काटकर जबरन कब्जा कर ले गए। पीड़ित के मना करने पर गाली गलौज जान से मारने की धमकी बार-बार देता है पीड़ित ने मामले की शिकायत आसपुर देवसरा पुलिस से करके जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


Bundelikhabar

Related posts

02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर लाइव: अयोध्या श्री राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ

Bundeli Khabar

जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ब्लॉक पट्टी के ग्राम होशियारपुर पहुंचे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!