30.1 C
Madhya Pradesh
April 16, 2026
Bundeli Khabar
Home » सरकारी सम्प्पति को कब्ज़ा धारकों से मुक्त कराया गया
उत्तरप्रदेश

सरकारी सम्प्पति को कब्ज़ा धारकों से मुक्त कराया गया

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तर प्रदेश

स्योहारा : थाना क्षेत्र के मोहल्ला तराई में स्थित सार्वजनिक कुएं पर किए गए अवैध निर्माण को तहसील प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से गिरा दिया। साथ ही मोहल्ला तराई में मोहम्मद यूनुस अकरम को अपने स्तर से कुए पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए निर्देश दिए। दरअसल स्योहारा निवासी सुशील कुमार वर्मा द्वारा शासन और मंडल स्तर पर शिकायत की गई थी कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध निर्माण कराया गया है। शिकायत के निस्तारण के क्रम में तहसील प्रशासन ने नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को गिरा दिया।

एक अन्य शिकायतकर्ता मोहम्मद यासीन की शिकायत पर गाटा संख्या 2709 नूर मस्जिद के पीछे तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा तालाब की खुदाई कराई गई। इस मौके पर राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक योगेंद्र कुमार, लेखपाल बलवंत सिंह नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरुण पांडे, अवर अभियंता सागर, लेखा लिपिक देवेंद्र सिंह, संपत्ति लिपिक मोहम्मद शान, अमित, ओम प्रकाश तथा स्योहारा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

गोवध में प्रयुक्त उपकरण, गोमांश के टुकड़े, दो अपाचे मोटर साइकिल व 01 स्कार्पियों बरामद

Bundeli Khabar

व्ही. जी. एन. ज्वेलर्स एंड चिटफंड कंपनी के मालिकों के उपर फिर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Bundeli Khabar

पुलिस का मानवीय चेहरा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!