29.9 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210920 WA00273
उत्तरप्रदेश

आबकारी विभाग की छापेमार कार्यवाही

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/ उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ : आज दिनाँक
20.09.2021 को अवैध शराब की रोकथाम, उनके अनियमित निर्माण व व्यापार के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त महोदय, उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ व उप आबकारी आयुक्त, प्रयागराज प्रभार के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, प्रतापगढ़ के नेतृत्व में जनपद के लालगंज तहसील के थाना सांगीपुर के बभियार, तारापुर और भगतपुर गांव में आकस्मिक दबिश दी गयी। दौरान दबिश गांव के संदिग्ध घरों व स्थलों पर व्यापक व सघन सर्चिंग की गई। दबिश के दौरान उक्त स्थलों से कुल मिलाकर लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई जिसको जब्त किया गया। कार्यवाही में लगभग 300 किलो लहन जब्त करके नष्ट भी किया गया।

IMG 20210920 WA00272

उक्त कार्यवाही में कुल तीन अभियोग पंजीकृत कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गई ।
कार्यवाही में शप्रवीण यादव, आ0नि0 लालगंज , अमित श्रीवास्तव, आ0नि0, सदर व आनंद शुक्ला, आ0 नि0, पट्टी मय हमराह शामिल रहे।


Bundelikhabar

Related posts

हाई कोर्ट में पेशी पर गए डीजीपी की बढ़ी मुश्किलें

Bundeli Khabar

सड़क सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरुआत

Bundeli Khabar

जेल से छूटे सपा नेता का कई जगह हुआ भव्य स्वागत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!