22 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210919 WA0000
मनोरंजन

दिल छू जाएगा बी प्राक के आवाज़ में ‘किस्मत 2’ का नया गाना ’किस मोड़ ते’

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : एमी विर्क और सरगुन मेहता अभिनीत फिल्म ‘क़िस्मत 2’ रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है। निर्माता अपनी इस फिल्म प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं ।

आज उन्होंने फिल्म का चौथा गाना ‘किस मोड़ ते’ रिलीज़ किया, जो एक दर्दभरा रोमांटिक गीत है और निश्चित रूप से आपके दिल को छू लेने के लिए तैयार है। जानी द्वारा लिखा गया, बी प्राक और ज्योति नूरन का यह बहुत ही दिलचस्प अंदाज में फिल्माया गया है। गाने में देख सकते है कि शिव यानि एमी का किरदार अपने प्यार को वापस जीतने की कोशिश कर रहा है वहीं बानी यानि सरगुन का किरदार अपने टूटे हुए दिल का हाल बयां करते नज़र आ रहा है। इस गाने की पूरी शूटिंग यूके में की गई है।

जगदीप सिद्धू द्वारा लिखित और निर्देशित ‘क़िस्मत 2’ अंकित विजान, नवदीप नरूला और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित है। इसका म्यूजिक टिप्स लेबल के तहत रिलीज किया गया है। यह फिल्म जी स्टूडियोज द्वारा 23 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

‘मिडिल क्लास लव’ से मिली सराहना पर काव्या थापर ने कहा ‘मेरी कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लायी’

Bundeli Khabar

रोज सुबह 5 बजे तानपुरा में रियाज़ करती है गीतांजलि राजगढ़िया

Bundeli Khabar

अमेरिका में बसी सिंगर अलका भटनागर मुम्बई में हुईं सम्मानित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!