22 C
Madhya Pradesh
September 2, 2026
Bundeli Khabar
images 13
मध्यप्रदेश

फ़र्जी दस्तावेज तैयार कर सेना में नौकरी पाने वाले गिरोह का भांडाफोड़

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सेना में नौकरी पाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए सेना पुलिस ने 9 जालसाजों को जीआरसी सेंटर से पकड़ा और उन्हें गोरखपुर पुलिस के हवाले किया गया है। उधर जाँच उपरांत गोरखपुर थाने में जालसाज गिरोह के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त गिरोह के सूत्रधारों के तार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से जुड़े होने का पता चला है।

सेना पुलिस के सूबेदार जितेंद्र कुमार सिंग अपने साथी हवलदार रामध्यान सिंह और गिरी बाबू के साथ जालसाजों को लेकर गोरखपुर थाने पहुँचे। वहाँ पर शिकायत देकर बताया कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश चंदौली निवासी विकास यादव, पंकज,अजीत यादव, अमित यादव, दानापुर निवासी गोविंद यादव, गाजियाबाद निवासी सिकंदर खान, सपन यादव, गाजीपुर निवासी उपेंद्र यादव, नीतेश यादव सहित 9 युवक रामपुर स्थित ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर के अधिकारियों को डिस्पेच किए गये बंद लिफाफे सौंपकर ट्रेनिंग के लिए आना बताया। उक्त लिफाफों को जब बोर्ड के अधिकारियों द्वारा खोला गया तो उसमें दस्तावेजों में कमी नजर आने पर संदेह होने पर मामला सेना पुलिस को सौंपा गया था। सेना पुलिस ने जाँच पड़ताल की तो सेना में भर्ती का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।


Bundelikhabar

Related posts

अफ्रीकन देश बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला का कोरोना टेस्ट

Bundeli Khabar

न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

Bundeli Khabar

महापौर का शपथग्रहण सम्पन्न: कलेक्टर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!