25.5 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210916 WA0011
मनोरंजन

सनशाइन म्यूजिक की गीत ‘देवा ओ देवा’ ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र

शंकर महादेवन द्वारा गाया गीत ‘देवा ओ देवा’ को केवल सात दिन में ही 900k से अधिक दर्शकों द्वारा अब तक देखा और पसंद किया जा चुका है। यह 2021 का सबसे प्रसिद्ध गणपति गीत साबित हुआ है

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : सनशाइन म्यूजिक ने प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन को लेकर भगवान गणेश का भक्ति गीत बनाया है। जो सात दिन में ही 900 k से अधिक दर्शकों और संगीतप्रेमियों द्वारा देखा और सुना जा चुका है। यह एक नया रिकॉर्ड कायम कर चुका है। अब भी दर्शकों की बड़ी भीड़ द्वारा देखा और सुना जा रहा है।
‘देवा ओ देवा’ गीत के प्रस्तुतकर्ता सनशाइन म्यूजिक है। गीतकार कार्तिक व्यास है, निर्देशन राजीव एस रुइया ने किया है और राजू सरदार द्वारा कंपोज्ड किया गया है। एलबम के कोरियोग्राफर इमरान मालगुनकर है। यह संगीत वीडियो सनशाइन म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 7 सितंबर को जारी किया गया था। साथ दिन में ही यह गीत संगीत प्रेमीयों का पसंदीदा भक्ति गीत बन गया और 900 k का आंकड़ा पर कर लिया। इंस्टाग्राम पर यह गीत धूम मचा रहा है। गणपति उत्सव होने के कारण कई लोग इसी गीत पर अपने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बप्पा से आशीर्वाद मांग रहे हैं।

पद्मश्री गायक शंकर महादेवन को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं, उनके गए गीत सदा दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं चाहे वह फिल्मी गीत हो या भक्ति या किसी नए अंदाज में गया हुआ उनका गाना। वे सदा दर्शकों को प्रभावित करते रहते हैं। उन्होंने भगवान गणेश को अर्पित गीत को आवाज दी है। साथ ही इस भक्ति गीत की एक और बड़ी खासियत यह है कि अभिनेता सौरव राज जैन और सोशल मीडिया स्टार बाल कलाकार शिवांजलि पोरजे ने अभिनय किया है। शिवांजली का यह पहला म्यूजिक एलबम है, जिसमें एक अनोखी कहानी भी है। इसी म्यूजिक लेबल के अंतर्गत भक्ति गीत के निर्माण से जुड़े कलाकारों और पर्दे के पीछे की पूरी टीम की मेहनत को भी गणेश विसर्जन से पहले दिखाया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

शैलेश लोढ़ा शेमारू टीवी के नए शो ‘वाह भाई वाह’ को करेंगे होस्ट

Bundeli Khabar

सुपरस्टार राजेश खन्ना की बायोपिक बनाएंगे निखिल द्विवेदी

Bundeli Khabar

कृति सैनन और राजकुमार राव की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का प्रसारण स्टार गोल्ड पर जल्द

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!