20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210913 WA0028
महाराष्ट्र

गौरव शाह के जन्मदिन पर लेट अनिल एम शाह फाउंडेशन और भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिबिर का आयोजन सम्पन्न

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : हाल ही में लेट अनिल एम शाह फाउंडेशन और भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव शाह के जन्मदिन पर एवं सहयोगी समर्पण ब्लड बैंक की ओर से मलाड में रक्तदान शिबिर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिबिर का उद्घाटन भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संकल्प शर्मा ने किया। इस शिबिर में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ में लेट अनिल एम शाह फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी, सिनेमा जगत के युवा स्टार और फाउंडेशन के चित्रपट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अब्बास अली गजनवी, व्यापारी प्रकोष्ठ के युवा महामंत्री और लेट अनिल एम शाह फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष अक्षत सुराना, महामंत्री अल्पेश निवाते, सुधीर धोडी, संजय देसाई, बीजेपी मेडिकल सेल के उपाध्यक्ष, लेट अनिल एम शाह फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रजेश शाह और डीपीआईएएफ के मिलन जाना उपस्थित हुए।


साल 2017 में गौरव शाह ने अपने स्वर्गवासी पिता की स्मृति में लेट अनिल एम शाह फाउंडेशन की स्थापना की और अपने जन्मदिन पर हर साल थेलिसिमिया बीमारी वाले छोटे बच्चों के लिए मुंबई में रक्तदान शिबिर का आयोजन करते हैं।
गौरव शाह लगातार समाज हित के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और राशन वितरण इन सभी क्षेत्रों में काम करते आ रहे हैं और उनके इन्हीं काम की वजह से उन्हें ढेर सारे सम्मान मिल चुका है। वह भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ युवा मोर्चा अध्यक्ष पद से भी जुड़े हुए हैं और डीपीआईएएफ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भी हैं। साथ ही महाराष्ट्र प्रदेश हिंदू जागरण सभा के भी अध्यक्ष हैं।


Bundelikhabar

Related posts

राज्य नाट्य स्पर्धा २१ फेब्रुवारीपासून सुरु होणार – अमित देशमुख

Bundeli Khabar

सरकारी नौकरियों के लिए ‘अपग्रेड-एग्जामपुर’ का अधिग्रहण

Bundeli Khabar

ठाण्याचे जेष्ट रंगवलीकार आणि आर्टिस्ट श्री. सुनील मोरे यांना ‘ कला सन्मान पुरस्कार ‘ जाहीर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!