20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210913 WA0027
उत्तरप्रदेश

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत

Bundelikhabar

ब्यूरो/ उत्तर प्रदेश
जौनपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गयी। जबकि दोनों पक्ष से 18 लोग घायल है। घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गयी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से तनाव व मुकदमा चल रहा था। एसडीएम न्यायालय से स्थगन आदेश के बावजूद एक पक्ष जयनाथ आदि मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे।

प्रथम पक्ष के शीतला व इंद्रजीत ने मना किया तो विवाद बढ़ गया। गाली गलौज करते हुए दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े। लाठी डंडे तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों की तरफ से नौ-नौ लोग घायल हो गये। गम्भीर रुप से घायल साठ वर्षीय शीतला को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक के भाई इंद्रजीत की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई है। घटना की सूचना पर सीओ चोब सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे रहे। पड़ोसियों ने मारपीट कर किया घायल गौराबादशाहपुर सरेमू के दलित बस्ती निवासी रविन्द्र पुत्र लालजी अपने मकान के बगल में दीवाल बनवा रहा था। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर मारपीट हो गयी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने रविन्द्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पांच लोगों के विरुद्ध थाना में तहरीर दिया है।


Bundelikhabar

Related posts

एक दीवाना 12 हसीना’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

Bundeli Khabar

रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला

Bundeli Khabar

आजादी का अमृत महोत्सव फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!