21.8 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210910 WA0007
उत्तरप्रदेश

हत्या का अपराधी पुलिस गिरफ्त में

Bundelikhabar

हत्या के अभियोग से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार, 01 अदद अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
प्रतापगढ़ : दिनांक 29.08.2021 को थाना आसपुर देवसरा में वादी मुकेश निषाद पुत्र हरिलाल ग्राम बिनैका थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ द्वारा यह सूचना दी गई कि 28.08.2021 की रात्रि में जमीनी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों द्वारा मेरी मां गीता देवी की गला दबा कर हत्या कर दी गयी है। वादी की इस सूचना पर थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 203/2021 धारा 147, 452, 302 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त मुकदमें की विवेचना/संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा था कि इसी क्रम में आज दिनांक 09.09.21 को थाना आसपुर देवसरा के प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमें से संबंधित एक अभियुक्त चमनलाल को थाना क्षेत्र के दाउदपुर में नहर के किनारे रामगंज से आने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त घटना में प्रयुक्त कपड़े, साइकिल व मोबाइल बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 208/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त चमनलाल पुत्र वंशीलाल नि0ग्राम सारडीह घुलघुलिया थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।, एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ग्राम बिनैका की गीता देवी से मेरा प्रेम संबंध था जिसमें अनबन हो जाने के कारण दिनांक 28.08.2021 की रात्रि को मैने अपनी साइकिल से ग्राम बिनैका में जाकर, गीता देवी की हत्या कर दी थी। पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, कां0 शोभित कुमार, कां0. माधवेश राय व चालक कां0 सुमित सिंह थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़।


Bundelikhabar

Related posts

बरसात में जमींदोज में मकान से लोग हुए बेघर

Bundeli Khabar

55 लीटर कच्ची शराब बरामद पुलिस ने किया जब्त

Bundeli Khabar

कुसुम का ज्ञान मानव हितकारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!