35.8 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

सागर: नवागत कलेक्टर का औचक निरीक्षण

Bundelikhabar

नवागत कलेक्टर दीपक आर्य ने कलेक्टर कार्यालय के विभागों का किया औचक निरीक्षण
सागर/ ब्यूूरो
सागर नवागत कलेक्टर दीपक आर्य ने गुरूवार की शाम कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर आर्य ने कहा कि इस प्रकार का निरीक्षण प्रत्येक माह किया जाएगा और समस्त विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी । कलेक्टर आर्य ने निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जावे ।


उन्होंने समस्त विभाग प्रमुख को निर्देशित किया कि उनके विभागों की संबंधित फाइलें का निराकरण समय पर किया जावे, जिससे जिले वासियों को समय पर लाभ प्रदान किया जा सके।

कलेक्टर आर्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक क्रमांक 218 में संचालित जिला स्तरीय सोशल मीडिया कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में संचालित गतिविधियों के बारे में सूक्ष्मता से जानकारी प्राप्त की।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन : लोगों को नहीं मिल रहा ट्रैफिक जाम से निजाद

Bundeli Khabar

लक्ष्य से अधिक टीकाकरण होने पर कलेक्टर ने दी बधाई

Bundeli Khabar

एनएसएस कैम्प में पहुँचे पतंजलि के योग प्रशिक्षक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!