24.2 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
images 1 3
मध्यप्रदेश

गाईड लाईन के अनुसार विराजेंगे गजानन

Bundelikhabar

पंडाल शासन की गाईड लाईन के अनुसार ही बनाये जायें, पंडालों में रात्रि 11 बजे तक ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा सकेंगे, शांति समिति की बैठक में लिये गये निर्णय
दमोह / ब्यूरो

अनंत चतुर्दर्शी एवं पर्यूषण पर्व मनाएं जाने संबंधी शांति समिति की बैठक गत दिवस आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, अपर कलेक्टर नाथूराम गौड़ तथा नगर के अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 10 सितम्बर 2021 को अनंत चुतर्दर्शी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जायेगी तथा 19 सितम्बर 2021 को उनका विसर्जन किया जायेगा। पंडालों के निर्माण के पूर्व संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दंडाधिकारी अधिकारी की अनुमति प्राप्त कर ली जाये तथा पंडाल शासन की गाईड लाईन के अनुसार ही बनाये जायें।

पंडालों में रात्रि 11 बजे तक ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते है। डी.जे./ लाउड स्पीकरों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। पंडाल निर्माण हेतु संबंधित नगर पालिका की एन.ओ.सी. आवश्यक होंगी। पंडाल में विद्युत हेतु विभाग से अस्थाई कनेक्शन प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा।

पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिर क्षेत्र में साफ सफाई तथा विद्युत की व्यवस्था कराये जाने संबंधी निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी दमोह दिये गये। शहर के समस्त मुख्य मार्गों की साफ सफाई तथा मरम्मत कराई जायेगी। पंडालों में स्वयं सेवकों की सूची संबंधित क्षेत्र के थाने में जमा कराई जाये । विसर्जन स्थल/घाटों की साफ-सफाई का कार्य मुख्य नगर पालिका अधिकारी दमोह द्वारा किया जाये। पुरेना तालाब की सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाये। स्थापना स्थल पर किसी भी प्रकार का स्थाई निर्माण नहीं किया जाये। कार्यक्रमों के दौरान विद्युत प्रवाह निरंतर बनाये रखे जाने हेतु कार्यपालन यंत्री म.प्र.वि.वि.क.लि. दमोह को निर्देशित किया गया। विद्युत लाईन के नीचे पंडालों का निर्माण न किया जाये। विसर्जन हेतु घाटों पर होमगार्ड की नाव तथा तैराको की ड्यूटी लगाई जायें। फुटेरा तालाब विसर्जन स्थल पर घाट की सफाई एवं पर्याप्त विद्युत व्यवस्था के साथ ही जनरेटर उपलब्ध कराये।


Bundelikhabar

Related posts

लॉकडाउन में माफियाओं ने वनों का कर दिया सफाया, अधिकारी बने बेखबर

Bundeli Khabar

गोपाल भार्गव संभालेंगे जबलपुर की कमान

Bundeli Khabar

बिजावर: कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाई गई ईद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!