18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210909 WA0013
बिहार

12 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Bundelikhabar

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 12000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार।

बिहार / ब्यूरो
समस्तीपुर : बिहार में भ्रष्ट अधिकारी को बुधवार की दोपहर निगरानी ब्यूरो की टीम ने समस्तीपुर कार्यालय से 12000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।


खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. समस्तीपुर में पटना निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के जिला कार्यालय से एक जूनियर इंजीनियर राजू रजक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया कनीय अभियंता राजू रजक की गिरफ्तारी के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पूरी जानकारी दी. इसमें कहा गया है कि निगरानी थाना कांड संख्या 036/2021 के तहत राजू रजक कनीय अभियंता समस्तीपुर को 12000 रुपए घूस लेते हुए उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है।


समस्तीपुर जिला के नगर थाना अंतर्गत मालगोदाम चौक बहादुरपुर वार्ड संख्या 21 के रहने वाले देवेंद्र राय के द्वारा 25 अगस्त को इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी राजू रजक के द्वारा विद्युत मीटर लगाने के एवज में रिश्वत मांगा जा रहा है. इसके बाद निगरानी की टीम के द्वारा ये कार्रवाई की गई.
निगरानी की इस कार्रवाई के संदर्भ में विद्युत विभाग के विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर पंकज राजेश ने बताया कि पिछले कार्यालय में आकर के जब राजू राजक को ले जाने लगे तो उस दौरान वहां मौजूद लोगों के द्वारा पूछा गया कहां ले जा रहे हैं, तो उनके द्वारा बताया गया कि ये विजिलेंस की टीम है. उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से स्पष्ट रूप से जानकारी हुई कि विजिलेंस के लोगों द्वारा राजू रजक को गिरफ्तार कर ले जाया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

SFC म्यूजिक से रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव का ‘चूड़ी हरिहर’

Bundeli Khabar

प्रेमिका की चौखट पर प्रेमी ने खुद को मारी गोली

Bundeli Khabar

जरुरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!