28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210908 WA0030
उत्तरप्रदेश

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती में फाइनल हो गए नाम, कल से पता चलेगा किसकाे मिली नौकरी

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
लखनऊ : प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 58, 189 पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। बुधवार आठ सितम्बर से 10 सितम्बर के बीच इन चयनित पंचायत सहायकों के नाम घोषित होना शुरू होंगे। हर पंचायत भवन पर चयनित पंचायत सहायक का चयन पत्र चस्पा किया जाएगा।


पंचायतीराज निदेशालय की वेबसाइट पर इन चयनित पंचायत सहायकों का नाम, पता, सम्बंधित ग्राम पंचायत, ई-मेल आईडी, मोबाईल फोन नम्बर आदि का ब्यौरा डाला जा रहा है। चयन के बाद इन पंचायत सहायकों को दो महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में इन पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत के क्रियाकलाप, उनके अधिकार व जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पंचायत सहायकों की इस भर्ती में त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था का आरक्षण लागू किया गया है। इसलिए इस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिला है। इसके अलावा अनारक्षित पदों पर भी मैरिट के आधार पर अव्व्ल आने पर भी महिलाओं का चयन हुआ है। इस नाते गांव की सरकार का दफ्तर यानि ग्राम सचिवालय संचालित करने में महिलाओं का वर्चस्व रहेगा। भर्ती में यह भी प्रावधान किया गया था कि जिस वर्ग या जाति के लिए ग्राम पंचायत आरक्षित है उसी वर्ग या जाति का पंचायत सहायक चयनित किया जाएगा। कहीं-कहीं ऐसा भी संयोग रहेगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक सभी महिलाएं ही होंगी।


Bundelikhabar

Related posts

अपनी बदहाली पर खुद आंसू बहा रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी

Bundeli Khabar

अमेठी ( उत्तर प्रदेश ) येथे झालेल्या २३ वर्षा आतील राष्ट्रीय कुस्ती स्पर्धेत महाराष्ट्रातील कुस्तीगिरांनी २ सुवर्ण पदक , २ रोप्य पदक व ५ कास्य पदक पटकावून महाराष्ट्राचे वर्चस्व कायम ठेवले.

Bundeli Khabar

सरकारी अस्पताल में बेड न होतो निजी अस्पताल में होगा ईलाज मरीज पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!