25.6 C
Madhya Pradesh
July 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210908 WA0029
महाराष्ट्र

भाजपा नेता श्वेता शालिनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा किया गया वृक्षरोपण

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
ठाणे : शहर स्थित पालयदेवी मंदिर, उपवन पर वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ के मुहिम की तहत शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट सतत मुहिम के संचालक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यरत है। आज संस्था द्वारा भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता व महाराष्ट्र प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा प्रभारी श्वेता शालिनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिवस के उपलक्ष्य में संस्था का 169वां पौधारोपण सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रगान व संस्था का शपथ लेकर किया गया। उसके बाद संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने शालिनी को तुलसी का पौधा व शॉल देकर शुभकामनाएं दी तथा संस्था के उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह व भाजपा मंडल प्रभारी योगेश दुबे ने श्रीराम की प्रतिमा तथा संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या व भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्षा मनीषा सिंह ने माँ गायत्री की प्रतिमा साथ ही पं राममिलन शुक्ला व भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ने सुन्दरकाण्ड पुस्तक देकर शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर भाजपा नेता शालिनी ने संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह द्वारा पर्यावरण व देशहित के लिए निरंतर व निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों को सराहा तथा संस्था द्वारा लिए गए शपथ को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण के विषय में कार्य करने का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह श्वेता शालिनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व उनका अभियान से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब ऐसे प्रभुत्व के नेता अभियान से जुड़ते हैं तो आम जनता भी पर्यावरण को महत्व देते हैं। साथ भाजपा मंडल प्रभारी दुबे, महिला मोर्चा उपाध्यक्षा मनीषा सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए व भाजपा नेता शालिनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संस्था के कार्यों को खूब सराहा। इस अवसर पर रंजीत सिंह, सतीश गुप्ता, मिलिंद कुलकर्णी, गोपाल ठाकुर, अवि सिंह व अन्य शिवशांति परिवार के लोगो ने अपना श्रमदान दिया।


Bundelikhabar

Related posts

व्हिटॅमिन बी १२ च्या कमतरतेमुळे नसांच्या आरोग्यावर परिणाम : पीऍण्डजी नर्व्ह हेल्थ सर्व्हे

Bundeli Khabar

महापालिकेच्या फ प्रभागात अनधिकृत बांधकाम निष्कासनाची धडक कारवाई

Bundeli Khabar

एन.के.जी.एस.बी. निवडणूकीत आशीर्वाद पॅनलला मराठा समाजाचा पाठिंबा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!