28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220703 WA0013
मनोरंजन

ऑडी इंडिया ने दर्ज की 2022 की पहली छमाही में 49% की वृद्धि

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने आज जनवरी-जून 2022 की अवधि में 1765 कारों की बिक्री करने की घोषणा की है। नए उत्पादों की पेशकश और ऑडी ई-ट्रॉन रेंज, ऑडी क्यू5, ऑडी क्यू7, ऑडी ए4, ऑडी ए6 और एस/आरएस मॉडलों के लिए लगातार मांग के दम पर बिक्री में तेजी देखने को मिली। ऑडी इंडिया ने पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 49% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “2022 के पहले छह महीनों में 49% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। हमने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों – ऑडी ई-ट्रॉन 50 और 55, ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक और ऑडी ई-ट्रॉन जीटी रेंज के साथ इस गति का नेतृत्व करना जारी रखा है। ऑडी क्यू5, ऑडी क्यू7, ऑडी ए4 और ऑडी ए6 सहित हमारी पेट्रोल-संचालित रेंज अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हमारे एस/आरएस मॉडल भी 2022 के लिए मजबूत ऑर्डर बैंक के साथ अपनी चमक लगातार बिखेर रहे हैं। अब हम 12 जुलाई 2022 को भारत में अपनी प्रमुख सेडान ऑडी ए8 एल लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।

ऑडी इंडिया ने हाल ही में देश में पंद्रह गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाने के लिए सेगमेंट-फर्स्ट पहल की घोषणा की है। ब्रांड ने 01 जून 2022 से इस साल बेची गई अपनी सभी कारों के लिए असीमित माइलेज के साथ पांच साल के लिए वारंटी कवरेज की शुरुआत की है। इसके अलावा, ब्रांड ने ऑडी क्लब रिवार्ड्स लॉन्च किया है- एक ऐसा कार्यक्रम जो सभी मौजूदा मालिक (ऑडी अप्रूव्‍ड: प्लस मालिकों सहित) और ऑडी इंडिया के भावी ग्राहकों के लिए विशेष पहुंच, सेगमेंट-प्रथम विशेषाधिकार और शानदार अनुभव प्रदान करता है।

ऑडी इंडिया ने भारत में अपने पूर्व स्वामित्व वाली कार व्यवसाय ऑडी अप्रूव्‍ड: प्लस का विस्तार जारी रखा है। वर्तमान में देश के सभी प्रमुख केंद्रों में 16 ऑडी अप्रूव्‍ड: प्लस शोरूम के साथ परिचालन कर रही ऑडी इंडिया अपना विस्तार कर रही है और 2022 के अंत तक इसकी बीस प्रि-ओन्ड कार फैसिलिटीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

ध्वनि भानुशाली और युवान शंकर राजा का नया गाना ‘कैंडी’ हिट्ज़ म्यूज़िक पर हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

यूपी के मुख्यमंत्री योगी से कुमार सानू संग कैलाश मासूम की मुलाकात

Bundeli Khabar

नए सिंगर, कलाकार, डांसर्स के साथ लगातार म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रहे हैं अनुज कुमार ओझा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!