30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210906 WA0023
महाराष्ट्र

गैस सिलेंडर के अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों की अवैध पार्किंग से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने पर बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान की आशंका को लेकर भाजपा चारकोप मंडल के सचिव शिवकुमार यादव ने स्थानीय पुलिस से लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।


इस संदर्भ में भाजपा नेता शिव कुमार यादव ने पत्रकारों को बताया कि कांदिवली पश्चिम चारकोप स्थित शिवाजी संकुल परिसर में खुलेआम गैस सिलेंडर से भरे हुए 15 से 20 ट्रकों की अवैध पार्किंग की जाती है. स्थानीय लोगों के विरोध व शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का कोई ठोस कदम नही उठाया गया है. यदि कल कोई अनहोनी दुर्घटना हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ।


प्रत्येक ट्रकों में लगभग ढाई सौ गैस सिलेंडर भरे जाते हैं और 15 से 20 गाड़ियों में चार हजार के आसपास गैस सिलेंडर होते हैं. आसपास बड़ी संख्या में रहिवासी परिसर है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग रहते हैं. गैस रिसाव पर अगर सिलेंडर विस्फोट हो जाता है, तो उसकी चपेट में यह पूरा इलाका आ जायेगा. इसीलिए इस अवैध पार्किंग के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिये.
शिवकुमार यादव ने बताया कि गत गत माह अंधेरी पश्चिम में सिलेंडर विस्फोट से हुई घटना से सबक लेना चाहिये क्योंकि यह नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मुद्दा है।


Bundelikhabar

Related posts

कुर्ला में गांधी मैदान से अतिक्रमण मुक्त कराने को सरकार राजी

Bundeli Khabar

विधानसभा अध्यक्ष निवड आज तरी होणार का

Bundeli Khabar

कोरोना महामारी में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए राजकमल सोसायटी में गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!