22.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220626 WA0004
मनोरंजन

कमाल मलिक का सूफियाना गाना ‘खवाबों में मिले’ का फर्स्ट लुक प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में जारी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

नई दिल्ली। पिछले दिनों जेड ए फिल्म्स इंटरनेशनल और कमाल मलिक प्रोडक्शन द्वारा निर्मित एक हिंदी वीडियो सूफियाना गाना ‘ख्वाबों में मिले’ के फर्स्ट लुक और रिलीज डेट की घोषणा का का कार्यक्रम प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया, दिल्ली में आयोजित किया गया। जहाँ एलबम के गायक, फिल्म व टीवी अभिनेता कमाल मलिक, जेड ए फिल्म्स इंटरनेशनल के मालिक ज़ुल्फुकर टाइगर और एलबम “खवाबों में मिले” के टीम के अनेक लोग मौजूद रहे। प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में सिंगर एक्टर कमाल मलिक ने हिंदी वीडियो सॉन्ग ‘ख्वाबों में मिले’ के बारे में पत्रकारों को बताया कि यह सूफियाना अंदाज़ का एक सॉन्ग है जो बहुत ही अच्छा बना है और संगीत प्रेमियों को बहुत पसंद आएगा। कमाल मलिक का कहना है कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक रहा है इसलिए अभिनय के साथ साथ सिंगिंग में भी सक्रीय हैं। इससे पहले भी कमाल का एक एलबम रिलीज़ हो चुका है।

जेड ए फिल्म्स इंटरनेशनल के मालिक ज़ुल्फुकर टाइगर ने इस सॉन्ग के बारे में बताया कि इसके वीडियो को उत्तराखंड के ऋषिकेश की खूबसूरत वादियों, झरने और नदियों के किनारे फिल्माया गया है जो दर्शको को खूब लुभाएगा। हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरी यकीन है सूफियाना अंदाज़ में गाया यह हिंदी वीडियो सॉन्ग ‘ख्वाबों में मिले’ को लोग बहुत पसंद करेंगे और पहले की तरह ही इस गाने को भी भरपूर प्यार-सम्मान मिलेगा।
कार्यक्रम में राज सराफ, वीपी नरूला, प्रकाश चौधरी, रोहित कुमार, अरमान मालिक, हिना खान, ममता सैनी, जावेद हबीब की भी विशेष उपस्थिति रही।


Bundelikhabar

Related posts

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट की शक्तिशाली प्रदर्शन ने सितारों सहित दर्शकों का जीता दिल

Bundeli Khabar

मराठी फिल्म ‘फसक्लास दाभाड़े’ 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

Bundeli Khabar

भोजपुरी एक्ट्रेस ज़ोया खान ने मुंबई में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, फैंस ने कहा जुग जुग जियो

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!