27.5 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210904 WA0012
उत्तरप्रदेश

राजीव चौहान मनोनीत हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी /उत्तर प्रदेश
स्योहारा : क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी व भाजपा नेता राजीव चौहान की पार्टी के प्रति निष्ठा और आस्था को देखते हुए उनको एक नई ज़िम्मेदारी सौंपी है जिसके तहत राजीव चौहान को भाजपा किसान मोर्चा का जिला मंत्री मनोनीत किया गया है,जिसके बाद उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी व हर्ष का माहौल बना हुआ है.अपनी इस बड़ी उपलब्धि पर बोलते हुए राजीव चौहान ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें आशा ही नही बल्कि विश्वास है कि जिस तरह सुभाष बाल्मीकि जी की अगुवाई में आज पार्टी में अनुशासन व उन्नति है वेसे ही खेल सिंह राजपूत जी की अगुवाई में अब भाजपा किसान मोर्चा भी उन्नति व मज़बूती प्राप्त करेगा।


साथ ही राजीव चौहान ने कहा कि पार्टी ने जो ये बड़ी ज़िम्मेदारी उनको सोपी है उसका निर्वाह वो पूरी लगन व निष्ठा से करते हुए सदा पार्टी को समर्पित रहकर उसको मज़बूत करने का प्रयास सदा करते हुए पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की भी कोशिश करते रहेंगे। बताते चलें कि उच्चशिक्षित व एक बड़ी नोकरी कर रहे राजीव चौहान एक सम्पन्न परिवार से हैं व उनका राजनीति में आना कोई लालच नही बल्कि आमजन की सेवा करना और भाजपा के प्रति निष्ठा है।


Bundelikhabar

Related posts

आजादी के अमृत महोत्सव के भाग के रूप में बिजली महोत्सव का आयोजन

Bundeli Khabar

मुंबई में फिल्मकारों से मिले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Bundeli Khabar

पुलिस की दबंगई

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!