23.7 C
Madhya Pradesh
August 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210903 WA0016
उत्तरप्रदेश

दम्पति के बीच हुए झगड़े में डंडा लगने से पति की मौत

Bundelikhabar

उत्तर प्रदेश / ब्यूरो

जौनपुर जिले के पवारा क्षेत्र में दम्पति के बीच हुए झगड़े में डंडा लगने से पति की मौत हो गई

जौनपुर : मछलीशहर इलाके के पुलिस उपाधीक्षक अतर सिंह ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पवारा इलाके में महेंद्रू गांव निवासी मनोज सिंह की पत्नी बीना देवी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। उसका पति 38 वषीर्य मनोज सिंह चौहान उसके चरित्र पर संदेह करता था और उसे इसे लेकर दोनों में आए दिन कलह होती थी।उन्होंने बताया कि सोमवार को इसी बात पर दोनों में झड़प हो गई और उन्होंने कमरा बंद कर लिया। शाम को करीब साढ़े सात बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर उनके स्वजन आवाज लगाने लगे, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

पड़ोसियों के साथ उनके स्वजन दरवाजा तोड़कर कमरे में गये तो मनोज सिंह चौहान मृत पड़ा था और बीना गुमशुम बैठी थी। मनोज के सिर में गहरे घाव थे। श्री सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में छानबीन की जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

ट्रक लूट की झूठी सूचना देकर ट्रक व ट्रक पर लदा माल गायब करने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Bundeli Khabar

दिन दहाड़े तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप पर हुई लूट

Bundeli Khabar

आवारा मवेशियों से किसान परेशान, राहगीरों के लिए बन रहे मुसीबत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!