24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210902 WA00132
उत्तरप्रदेश

दहेज हत्या में पति सहित तीन को जेल भेजा

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी/उत्तर प्रदेश
स्योहारा : शनिवार को ग्राम मंगलखेड़ा 20 वर्षीय महिला की पति सास सुसर ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दहेज हत्या के मामले दर्ज करते हुए पति सहित सास, सुसर को गिरफ़्तार कर जेल भें दिया है।

स्योहारा ग्राम मंगलखेड़ा निवासी 21 वर्षीय सलमान पुत्र शरीफ की शादी करीब चार माह पूर्व ग्राम निवासी की 20 वर्षीय मरजीना पुत्री इस्लामुद्दीन के साथ हुई थी। शनिवार की देर रात्रि लगभग 11.30 बजे सलमान व उसके पिता शरीफ व माता शबनम द्वारा घरेलू विवाद के चलते मरजीना उपरोक्त की गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी सुबह होने पर ग्रामीणों सहित रिश्तेदारों को पता चली जिस पर मृतका के बहनोई द्वारा प्रात 05.30 बजे पुलिस को सूचना दी गयी थी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी आशीष कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी करते हुए अभियुक्त सलमान व उसके पिता शरीफ व माता शबनम को हिरासत में लेकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए मृतका की हत्या का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व एसपी पूर्व मौके पर पहुंचे थे। मृतका के भाई अरशद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 483-21 में धारा 498ए, 323,504 व 304बी आईपीसी व 3-4 दहेज एक्ट में शरीफ अहमद पुत्र जमालुद्दीन ससुर, सलमान पुत्र शरीफ, अहमद पति, शबनम पत्नी शरीफ अहमद सास को नूरपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिजनौर भेजा गया है।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस अधीक्षक को गांधी जयंती पर पुलिस पदक

Bundeli Khabar

सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत पर परिजनों में मचाया कोहराम

Bundeli Khabar

अयोध्या के महंत बृज मोहनदास ने किया फ़िल्म ‘भोजपुरिया डॉन 2’ का मुहूर्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!