23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210902 WA0011
मनोरंजन

भोजपुरी में सार्थक सिनेमा का निर्माण उसे आगे बढ़ाएंगे डॉ विकास कुमार मोदी

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : बॉलीवुड व पंजाबी समेत कई फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम कर चुके सेंस एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के मालिक डॉ विकास कुमार मोदी जल्‍द ही भोजपुरी सिने उद्योग में अपना कदम रखने वाले हैं। यानी वे अब भोजपुरी में भी फिल्‍मों का निर्माण करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्‍होंने खुद दी और बताया कि वे भोजपुरी में सार्थक सिनेमा का‍ निर्माण कर इंडस्‍ट्री को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए अब वे भोजपुरी फिल्‍मों के निर्माण में अपना हाथ आजमाने वाले हैं।
डॉ विकास कुमार मोदी ने कहा कि आज भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री किसी पहचान का मोहताज नहीं है। भोजपुरी की ख्‍याति देश से लेकर विदेशों तक है। भोजपुरी की लोकप्रियता आज इतनी बढ़ गई है कि भोजपुरी तो भोजपुरी, अब दूसरे भाषा के लोग भी भोजपुरी में फिल्‍म बनाने को इच्‍छुक हैं और फिल्‍में बना भी रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं इससे पहले बॉलीवुड की फिल्‍मों का भी निर्माण कर चुका हूं और पंजाबी फिल्‍मों का भी। इसके अलावे भी मैंने कई फिल्‍मों को फाइनांस किया है। इसलिए अब मेरी ये इच्‍छा है कि मैं भोजपुरी फिल्‍में भी करूं। भोजपुरी के दर्शकों को अच्‍छी फिल्‍में और गाने दूं। इस नई शुरूआत के लिए मुझे सबों के प्‍यार और आशीर्वाद की जरूरत है।


उन्‍होंने बताया कि वे अपनी आगामी प्रोजेक्‍ट को लेकर भोजपुरी इंडस्‍ट्री के कई कलाकारों के संपर्क में हैं। उन्‍होंने ये भी कहा कि वे जल्‍द ही अपनी नई फिल्‍म की घोषणा करेंगे। साथ ही नए कलाकारों को भी इंट्रोड्यूस करेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

वीके विशाल कपूर (वीके) ने किया 6वाँ पनाच अचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन

Bundeli Khabar

फिल्म ‘त्राहिमाम’ का टीज़र लॉन्च, बिग बॉस फेम अर्शी खान की है मुख्य भूमिका

Bundeli Khabar

क्रॉस-कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी में नज़र आएगी दीपिका पादुकोण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!