18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211006 WA0011
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने उ.प्र.की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर किया विरोध  प्रदर्शन

Bundelikhabar

सागर / ब्यूरो

उत्तरप्रदेश के लखमीपुर खीरी में किसानों की कुचल कर हत्या के आरोपियों पर कार्यवाही करने की अपेक्षा पीड़ितों को सांत्वना देने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं उ.प्र. प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी आदि कांग्रेसजनो को जबरिया रोककर दुर्भावनावश प्रकरण दर्ज करने से गुस्साए सैकड़ो कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर मोदी व योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन नगर दंडाधिकारी श्री सी.एल वर्मा को सौंपकर केन्द्र की मोदी सरकार व उ.प्र. की योगी सरकार को तत्काल वर्ख़ास्त करने की पुरजोर मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में लगन सिंह, गोवर्धन रेकवार, शोकत अली, शरद पुरोहित,विजय साहू, सिंटू कटारे, अशरफ खान, वीरेन्द्र गौतम,देवेन्द्र कुर्मी, राजू डिस्क, मुन्ना विश्वकर्मा, ऋषभ जैन, शेरू भाईजान, पवन जाटव, वीरेन्द्र महावते, मुल्ले चौधरी, मोतीलाल पटेल, निर्वाण सिंह, राजा बुन्देला, राजेन्द्र सिंह, बलराम साहू, प्रीतेश तिवारी,  रामकिसन बंसल, सन्दीप चौधरी, संजय रोहिदास, रोहित वर्मा, केशव चौधरी, पवन लारिया, अविनाश खरे, एम. आई. खान, विशाल बाबू,अजित सिंह, समीर मकरानी, अफजल खान, खिलान सिंह, राजा अहिरवार, अजय अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार,पवन घोषी, अंकुर यादव, रामगोपाल यादव, नितिन पचोरी, मिथुन घारू, गंगाराम चौधरी, महेश बैल्डिंग, राजेन्द्र साहनी,राजा खटीक, राजेन्द्र धानक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मोजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

सुबह से फेरी तो शाम को महाआरती के साथ मनाई महावीर जयंती

Bundeli Khabar

खुला रिजल्ट: छोटे छोटे बच्चों को मिला परीक्षा का परिणाम

Bundeli Khabar

ओबीसी महासभा के प्रदर्शनकारियों पर चली पुलिस की लाठी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!