22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210829 WA0004
महाराष्ट्र

हप्ता मांगने के आरोप में बोगस महिला पत्रकार को किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण की खड़गपाडा पुलिस ने होटल व्यवसायी से एक लाख रुपए हप्ता मांगने के आरोप में एक बोगस महिला पत्रकार को गिरफ्तार किया है। बोगस महिला पत्रकार का नाम योगीता जोशी बताया जा रहा है। कल्याण पश्चिम के आधरवाडी चौक स्थित चस्का होटल के मालिक से 1 लाख रुपए हप्ते की मांग कर रही थी। होटल मालिक को उसने धमकी भी दिया था कि यदि होटल चलाना है तो इतना देना ही पड़ेगा। बताया जाता है कि उक्त होटल में अवैद्य तरीके से हुक्का पार्लर भी चलाया जाता है। हुक्का पीने के लिए कालेज के लड़के लड़कियां भी आती हैं। इस होटल में सब कुछ खुलेआम होता है और कई बार इसकी शिकायत भी हो चुकी है। फिलहाल चस्का होटल के मालिक की शिकायत पर खड़गपाडा पुलिस ने फर्जी पत्रकार योगीता जोशी को ताबे में लिया है और उसे रेलवे पुलिस स्टेशन में रखा गया है।


Bundelikhabar

Related posts

शिवसेना शाखाप्रमुख संजय वारघडे यांचा वाढदिवसाच्या निमित्ताने अनोखा उपक्रम.

Bundeli Khabar

स्व. यशवंतराव चव्हाण राज्य वाड:मय पुरस्कारासाठी प्रवेशिका व पुस्तके पाठविण्याचे आवाहन

Bundeli Khabar

ज्योतिष आचार्या पी. खुराना का मुम्बई में स्प्रिचुअल सेशन, शिष्या शिल्पा धर भी रहीं उपस्थित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!