29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210814 WA00403 1
महाराष्ट्र

गौरीशंकर चौबे का सम्मान समारोह संपन्न

Bundelikhabar

▪️दिंडोशी विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में हुआ कार्यक्रम

जितेंद्र शर्मा/महाराष्ट्र

मुम्बई : द्वारकामाई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिंडोशी विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मुम्बई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में दिंडोशी विधानसभा प्रभारी उपेंद्र उपाध्याय ने सभी वार्ड समितियों के संयुक्त तत्वाधान में अनेक स्थानों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से गौरीशंकर चौबे का जन्मदिन मनाया गया और इसी दौरान उनका नागरिक सम्मान भी किया गया।
इस अवसर संस्था के ट्रस्टी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है और हमारा परम् भाग्य है जो हमें गौरीशंकर चौबे जैसे महान व्यक्तित्व के साथ काम करने का अवसर मिला। इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी कि वह हमारे बीच मौजूद है। उनके सतत मार्गदर्शन व निर्देश में संस्था द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखीनय कार्य किये जा रहे है।
जन्मदिन के शुभ अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमो के दरम्यान गौरीशंकर चौबे द्वारा जरूरतमन्दों को राशन वितरण किया गया। दिव्यांगों सहित बुजुर्ग महिलाओं एवं अन्य लोगों को व्हीलचेयर, छतरी, बैग, आदि जरूरी सामान प्रदान किया गया।

दिंडोशी विधानसभा के कुरार गांव, अप्पा पाड़ा, क्रांति नगर, रहेजा कॉम्प्लेक्स, इंदिरा नगर, पिम्परी पाड़ा, गोरेगांव एवं कांदिवली क्षेत्र में भी उनके समनं में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।
इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

IMG 20210814 WA00402

Bundelikhabar

Related posts

फिनटेक रिब्रँडिंगच्या प्रक्रियेतील काही महत्त्वाचे धडे

Bundeli Khabar

मातृभूमि सेवार्थ फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का शो

Bundeli Khabar

जब एक्टर गौतम रोडे और मल्लिका शेरावत का हुआ आमना सामना, पढ़ें यह घटना कहाँ हुआ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!