30.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210813 WA0008
महाराष्ट्र

केडीएमसी क्षेत्र में डिस्चार्ज हुए ७२ मरीज, मिले ६६ नए मरीज

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार / महाराष्ट्र

कल्याण :- कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ता जा रहा है. जबकि बेहतर उपचार के चलते बड़ी संख्या में लोग संक्रमण से ठीक हो रहे हैं. मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को केडीएमसी क्षेत्र में ६६ नए मामले सामने आये हैं. जबकि बुधवार को ५८, मंगलवार को ३१, सोमवार को २९ और रविवार को ५७ नए मामले सामने आये थे. गुरुवार को ६६ नए मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या १ लाख ३९ हजार ९०८ हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे में २ मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या २२०८ हो गई है. वर्तमान में ६४० लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में ७२ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक १ लाख ३६ हजार ६१९ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ६, कल्याण पश्चिम में १८, डोंबिवली पूर्व में ३०, डोंबिवली पश्चिम में ५, मोहना में १ तथा मांडा टिटवाला में ६ लोग कोरोना संक्रमित पाए गये हैं।


वहीं ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर कम होता नजर आ रहा है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार गुरुवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ४१ नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या १ लाख ३६ हजार ३६९ हो गई है और बीते २४ घंटे में २ मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या २०७१ हो गई है. जबकि गुरुवार तक ५५५ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान ५१ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक १ लाख ३३ हजार ७४३ मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट बढ़कर ९८.०७ प्रतिशत हो गया है. वहीं मनपा ने अबतक १८ लाख ५८ हजार ८५७ लोगों के जांच करवाए हैं।


Bundelikhabar

Related posts

पत्रकार और फोटोग्राफर जीवन में बड़ी चुनौती के साथ अपना काम करते हैं, हमें उनका आभार मानना चाहिए – रामदास आठवले

Bundeli Khabar

आघाडी असली तरी राष्ट्रवादीचा महापौर करणार

Bundeli Khabar

प्रि. महाडिक उद्यानाच्या दिनदर्शिकेचं प्रकाशन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!