30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210810 WA0030
महाराष्ट्र

आधारवाड़ी जेल में मोबाइल, बिजली के तार, सर्किट बोर्ड, पिन और एमसील जैसे सामान मिलने बाद मचा हड़कंप

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

कल्याण : कल्याण स्थित आधारवाड़ी जेल के कमरा नंबर 7 में शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक बरनी में मोबाइल, बिजली के तार, सर्किट बोर्ड, पिन और एमसील जैसे सामान मिले. इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है. जेल प्रशासन की ओर से खड़कपाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है, ये सामान जेल में कैसे आया? पुलिस इसकी जांच कर रही है।

कल्याण पश्चिम की आधारवाड़ी जेल में ऐसे अपराधी सजा भोग रहे हैं कि जिनपर गंभीर अपराध के मामले सिद्ध हुए हैं. आधारवाड़ी जेल में शुक्रवार को अचानक निरीक्षण के दौरान जेल कर्मियों को एक बैरक के शौचालय में पानी के ड्रमों में अचार बरनी मिला. शक होने पर जब उन्होंने बरनी खोला तो उन्हें एक मोबाइल फोन, एक बिजली का तार, 25 से 30 स्टील पिन, एक इलेक्ट्रिक सर्किट बोर्ड और एमसील के दो पैकेट मिले। आगे की पूछताछ पर, बैरक में कैदियों ने कहा कि उन्हें मिले सामानों के बारे में पता नहीं है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सामान जेल की बैरक में कैसे पहुंचा. खड़कपाड़ा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में खड़कपाड़ा ने पुलिस से संपर्क किया गया. पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया ह आगे की जांच चल रही हैं. लेकिन पुलिसों ने कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया।


Bundelikhabar

Related posts

ज्या ज्या संस्थांनी सढळ हाताने मदत केली त्या सर्व संस्था चालकांचे मनापासून आभार मानतो -आ.विश्वनाथ भोईर

Bundeli Khabar

हिडन वेब सीरीज ‘पिंग पोंग’ ओटीटी पर रिलीज

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आगामी सोमवार यानी 24 जनवरी से सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!