29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1628483606575
मध्यप्रदेश

बिजावर: नयाताल में उगेंगे ताईवान के अमरूद

Bundelikhabar

ग्राम नयाताल ताईवान अमरूद के लिए विकसित होगा, 8 महीनों में ही मिलेंगे फल

बिजावर / संववाददाता

ताईवान अमरूद से छतरपुर जिले के स्वसहायता समूह की आय बढ़ेगी। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में बिजावर विकासखण्ड में स्वसहायता समूह द्वारा ताईवान के पिंक अमरूद के 5 हजार पौधे रोपित किए गए हैं। सीईओ जिला पंचायत ए.बी. सिंह द्वारा बताया गया कि स्वसहायता समूह की आय बढ़ानें के उद्देश्य से ताईवान अमरूद के पौध रोपण को प्राथमिकता पर लिया गया है। पौध रोपण कार्य में हरीतिका संस्था का सहयोग लिया गया है।

यह पौधे ग्राम नयाताल में रोपे गए हैं। इस पौधे की खासियत यह है कि यह केवल 8 महीनों में फल देना शुरु करते हैं। अमरूद के इस फल का जूस भी बनाया जा सकता है। फल एवं जूस मीठा होता है और फीतर से अमरूद का कलर लाल होता है। इसका वजन 3सौ ग्राम से लेकर 6सौ ग्राम तक होता है। अमरूद जल्दी खराब भी नहीं होता अमरूद के इस पौधे को 8 फिट की दूरी पर लगाया जाकर खेतों में अन्य फसल भी उगाई जा सकतीं हैं। जिससे किसानों की आय बढ़नें के साथ-साथ पर्यावरण भी शुद्ध रहता है।


Bundelikhabar

Related posts

एटीएम कैश वैन में हुई लूट और गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

ढिलाई नहीं, सजगता से कार्य करने की जरूरत: कलेक्टर

Bundeli Khabar

सोते समय पत्नी के काटा पति का प्राइवेट पार्ट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!